{"_id":"5a76a38b4f1c1baa1b8b5726","slug":"angry-student-shot-his-teacher-after-stopped-cheating-in-examinations-in-ups-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने नकल करने से रोका तो छात्र ने बाहर निकलते ही चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने नकल करने से रोका तो छात्र ने बाहर निकलते ही चलाई गोलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों हरियाणा के यमुना नगर में बारहवीं के छात्र द्वारा प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या किए जाने जैसी घटना की पुनरावृत्ति शनिवार को यहां होने से बच गई। बांके बिहारी लॉ कॉलेज में चल रही एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे एक छात्र को सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने नकल करने से रोका तो परीक्षा के बाद उसने साथियों के साथ कालेज गेट पर उन पर गोली चली दी।
विज्ञापन
गनीमत रही कि उन पर किया गया सीधा फायर मिस हो गया। इसके बाद अन्य शिक्षक गेट की ओर दौड़े तो वह फायर करते हुए भाग खड़ा हुआ। पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार के अनुसार दोपहर करीब पौन बजे उन्होंने छात्र पुष्पांशु शर्मा को नकल करते देखा। पहला मामला होने की वजह से उन्होंने परीक्षा से निष्कासित करने के बजाय कॉपी छीन ली। इसके बाद पुष्पांशु परीक्षा कक्ष से निकल कर बाहर चला गया। आरोप है कि उसने फोन करके दोस्तों को बुला लिया। कार से आए दोस्त कॉलेज गेट पर रुककर उनका इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
परीक्षा के बाद करीब पौने दो बजे वीरेंद्र कुमार बरेली घर जाने के लिए निकले तो टेंपो में बैठते समय गेट पर ही उन्हें लड़कों ने घेर लिया और गालियां देने लगे। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार को बचाने की कोशिश की। खींचतान में वीरेंद्र के हाथ में चोट लग गई। सेंटर इंचार्ज ने बताया कि तभी पुष्पांशु ने सामने से उन पर फायर किया, लेकिन मिस हो गया।