फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Angry people have pelted stones at police outside Aligarh Jama Mosque

अलीगढ़ में तनाव, पुलिस पर पथराव

Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Angry people have pelted stones at police outside Aligarh Jama Mosque
आंसू गैस के गोले छोड़ती हुई पुलिस
अलीगढ़ में रेलवे रोड के दोहरे हत्याकांड के विरोध में ऊपरकोट पर जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। मृतकों के परिवार को मुआवजा और नौकरी के साथ हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे लोगों के बीच मौजूद उत्पातियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। इससे ऊपरकोट का समूचा बाजार बंद हो गया।
विज्ञापन


रेलवे रोड, फूल चौराहा, कनवरीगंज, महावीरगंज तक भगदड़ मच गई। उत्पातियों ने ग्रामीण बैंक को लूटने की कोशिश की और बारहसैनी धर्मशाला और उसके अंदर स्थित धार्मिक स्थल पर भी पथराव किया। पुलिस ने हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज कर बमुश्किल भीड़ को नियंत्रित किया। इस बवाल में मदार गेट चौकी इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मी, कई एसओ और सीओ घायल हो गए।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज राजकुमार को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक डीएम-एसएसपी सहित पूरा अमला प्रभावित इलाकों में चौकसी बरते हुए था और पैदल भ्रमण जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत सोमवार को रक्षाबंधन के दिन रंगदारी वसूलने के विवाद में रेलवे रोड पर कचौड़ी विक्रेता सुरेश द्वारा दो सगे भाइयों वसीम और आशू की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद ऊपरकोट जामा मस्जिद पर मुस्लिम समुदाय की ओर से मृतक वसीम और आशू के परिवार को 50-50 लाख मुआवजा, दो नौकरी, मकान आदि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था।


मौके पर कई थानों की फोर्स, पीएसी, आरएएफ के साथ एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। भीड़ को समझाने की कोशिश चल रही थी। खुद शहर मुफ्ती खालिद हमीद भी भीड़ को समझा रहे थे। अधिकारियों के स्तर से भरोसा दिलाया गया कि 25-25 लाख रुपये दिलाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बाकी और डिमांड भेज दी जाएगी।

दो सगे भाइयों की हत्या के बाद बवाल

Angry people have pelted stones at police outside Aligarh Jama Mosque
पुलिस पर पथराव
इस पर शहर मुफ्ती की मध्यस्थता पर भीड़ शांत हो गई और जाने लगी। इसी बीच कोतवाली के सामने चंदन शहीद रोड पर मस्जिद के सामने मौजूद भीड़ में शामिल उत्पातियों ने एक युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। यह देख दरोगा राजकुमार ने हस्तक्षेप किया, तो उत्पातियों ने ईंट मारकर दरोगा का सिर फोड़ दिया। दरोगा मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने दरोगा को उठाकर कोतवाली में पहुंचाया।

इसके बाद अराजक भीड़ की ओर से पथराव शुरू हो गया। निशाना पुलिस और कोतवाली थी। एक बार तो ऐसा लगा कि भीड़़ कोतवाली में घुस जाएगी। मगर तभी एसओ देहली गेट अनुज कुमार, एसओ जवां अमित कुमार और साथी पुलिसकर्मियों ने ललकारते हुए भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस व आरएएफ ने हवाई फायरिंग की, साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े। उपद्रवियों को घास की मंडी तक खदेड़ा गया।

इसके बाद कुछ उत्पाती मस्जिद की छत पर चढ़ गए और वहां से भी पथराव, फायरिंग की गई। पुलिस ने उन्हें भी दौड़ाया। इस बीच ऊपरकोट के हाथी पुल को जाने वाले रास्ते पर पथराव हुआ, तो वहां भी सख्ती से उत्पातियों से निपटा गया। बाद में मस्जिद को चारों ओर से खाली करा लिया गया। इसी बीच बारहसैनी धर्मशाला और उसमें स्थित धार्मिक स्थल पर बनियापाड़ा की ओर से पथराव हुआ।

साथ ही 40-50 युवकों ने ग्रामीण बैंक पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने लूट की नीयत से बैंक में घुसने की कोशिश की, लेकिन अंदर से मैनेजर ने शटर बंद करा दिया। तमाम घटनाक्रम के बीच ऊपरकोट पूरी तरह बंद हो गया। पुराने शहर के ऊपरकोट से सटे बाजारों में सन्नाटा छा गया। शहर भर में खबर फैलने पर तनाव के हालात बन गए।

मौके पर पहुंचे डीएम ऋषिकेश भाष्कर याशोद, एसएसपी राजेश पांडेय ने पूरे इलाके का पैदल भ्रमण कर लोगों को समझाकर शांत कराया। बाद में आईजी डॉ. संजीव गुप्ता भी पहुंच गए। देर शाम तक पूरा अमला ऊपरकोट, सब्जी मंडी आदि इलाकों में मुस्तैद था। अधिकारियों की गाड़ियां भ्रमण कर माहौल सामान्य करने में लगी थीं।

​बाजार खुलवाने का प्रयास जारी था। वहीं जामा मस्जिद से भी अमन की अपील की जा रही थी। इस बवाल में घायल दरोगा राजकुमार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि एसओ देहली गेट, एसओ जवां, सीओ प्रथम विशाल पांडेय आदि को हल्की चोटें आई थीं। बलवाइयों की भीड़ में भी कुछ लोग जख्मी हुए, जो भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed