आंध्र प्रदेश: छात्रा से रेप करने वाले अध्यापक को भीड़ ने पीटा, फिर नग्न अवस्था में निकाली परेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में स्कूल के एक अध्यापक को भीड़ ने जमकर पीटा। इसके बाद नग्न अवस्था में उसकी परेड भी निकाली गई। लोगों ने यह सब तब किया जब उन्हें पता चला कि उसने दो साल पहले एक छात्रा के साथ रेप किया था।
राज्य के गोदावरी जिले के इलुरु में जब यह सब हो रहा था तो वहीं से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया। वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक 38 साल के व्यक्ति को व्यस्त सड़क के बीचों बीच भरे ट्रैफिक में चलने पर मजबूर किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रामबाबू अंग्रेजी का अध्यापक है और उसने 2 साल पहले 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ यौन शोषण किया था। इसके बाद जब छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपी अध्यापक ने ही उसे गर्भपात के लिए दवाईयां भी दीं। पीड़ित लड़की के परिवार को उसके रेप और गर्भवती होने के बारे में तब पता चला जब उसके शरीर से भारी मात्रा में खून बहने लगा।
इस बारे में पता चलते ही लोगों ने अध्यापक को पहले तो पीटा, फिर उसके कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में पुलिस स्टेशन तक परेड निकाली। वीडियो में ये देखा जा सकता है कि अध्यापक के दोनों तरफ दो व्यक्ति खड़े हैं। जिन्होंने उसके कंधे को पकड़ा हुआ है और उसे पुलिस स्टेशन की तरफ लेकर जा रहे हैं।
अध्यापक ने गुनाह मान लिया
वीडियो में ही एक व्यक्ति यह भी कहते हुए दिख रहा है कि कक्षा 10 में पढ़ने वाली लड़की को उसने नंबर देने का लालच देकर उसके साथ रेप किया। उसे गर्भवती कर दिया। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत होने वाली थी लेकिन उसे वक्त रहते अस्पताल पहुंचाया गया। जैसे ही पाया गया कि उसके साथ ये सब हुआ है तब से उसे अकेला नहीं छोड़ा जा रहा है।
वहीं जब आरोपी अध्यापक को पुलिस स्टेशन ले जाया गया तो पहले तो पुलिस ने उसे शरीर ढकने के लिए शर्ट और एक तौलिया दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे बिठाया और उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस को दिए अपने बयान में उसने कहा कि लोगों ने उसे पहले तो बात करने के लिए फोन करके बुलाया। जब वह पहुंचा तो वहां मौजूद 15 लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि बाद में अध्यापक ने अपना गुनाह भी मान लिया।
पुलिस ने रामबाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भीड़ के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया था।