फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Andhra Pradesh: man drowned his three sons in a river after quarrel with wife

आंध्र प्रदेश: तीनों बेटों को नदी में फेंकने के बाद पत्नी से कहा, 'मैंने उन्हें मार दिया'

Tue, 07 Aug 2018 11:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh: man drowned his three sons in a river after quarrel with wife

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने तीनों बेटों को नदी में फेंक कर मार दिया। घटना रविवार रात की बताई जा रहा है। अपनी पत्नी से लड़ाई के बाद आरोपी ने ये कदम उठाया। मामले पर गंगाधर नेल्लोर पुलिस का कहना है कि तीनों बच्चों पुनीत (5), संजय (3) और राहुल (2) के शव सोमवार की सुबह नीवा नदी में तैरते हुए मिले। शवों को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी वेंकटेश्वरलू पेशे से एक ट्रक चालक है और बाला गंगापल्ले गांव का रहने वाला है। वह शराब पीकर अकसर अपनी पत्नी अमरावती से झगड़ा किया करता था। उसकी पत्नी परेशान होकर रविवार सुबह तीन बच्चों के साथ अपने माता पिता के घर चले गई।
विज्ञापन


इसी बात से गुस्साया वेंकटेश्वरलू शाम को अपेन ससुराल चला गया। उसने अपनी पत्नी को वापस घर आने को कहा पर उसने मना कर दिया। इसके बाद वह अपने तीनों बेटों को जबरन अपने साथ ले गया और रात करीब 10 बजे उन्हें नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह तीनों बेटों को अपने साथ ले जा रहा था तो रास्ते में उसने दोबारा शराब पी। फिर उसने रीवा नदी पर बने पुल से तीनों को नदी में फेंक दिया। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि उसने तीनों बच्चों को मार दिया है।


इसके बाद अमरावती और उसके माता पिता ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत बच्चों की तलाश भी शुरू कर दी। लोकिन वह नहीं मिले। फिर अगले दिन स्थानीय लोगों को बच्चों के शव नदी में तैरते हुए मिले। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है जो कि घटना के बाद से ही फरार है। सब इंस्पेक्टर राजशेखर के अनुसार आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ गंगाधर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed