फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   allahabad university student allegedly molested and harrased accused expelled

BHU के बाद अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में भी हुई छेड़खानी, आरोपी छात्र निष्कासित

Wed, 27 Sep 2017 03:37 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Wed, 27 Sep 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
allahabad university student allegedly molested and harrased accused expelled
ईव टीजिंग
इलाहाबाद।  बीएचयू के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी मंगलवार को छात्रा से छेड़खानी का मामला सामना आया। छात्रा की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी छात्र को विश्वविद्यालय से हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया है और छात्र को अपने अभिभावकों के साथ विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन


घटना से छात्रा सहमी हुई है। विश्वविद्यालय की छात्राओं में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे प्राचीन इतिहास विभाग के पास की है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा प्राचीन इतिहास विभाग के पीछे छोड़ गेट से निकल कर जा रही थी। तभी बीए द्वितीय वर्ष का एक छात्र वहां पहुंचा और छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने उसे ऐसा करने से रोका तो छात्र ने उसे धमकी दी।

घटना के बाद छात्रा रोते हुए सीधे चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंची और वहां चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे को पूरा वाकया बताया। छात्रा ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत भी की है। छात्रा से मिली शिकायत के आधार पर चीफ प्रॉक्टर की ओर से छात्र को विश्वविद्यालय से निष्कासित किए जाने का नोटिस जारी कर दिया गया।

चीफ प्रॉक्टर की ओर से आरोपी छात्र को जारी नोटिस में कहा गया है कि उसका कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। उसने न केवल आपराधिक आचरण किया, बल्कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का अनुशासन भंग करते हुए विश्वविद्यालय की छवि को भी धूमिल किया है। ऐसा करके उसने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने और किसी भी कक्षा का छात्र होने का अधिकार खो दिया है।

नोटिस के जरिये छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के साथ उसका नामांकन निरस्त किए जाने की संस्तुति कुलपति को भेज दी गई है। साथ ही कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। छात्र से कहा गया है कि 27 सितंबर को दोपहर दो बजे अपने पिता/संरक्षक के साथ उपस्थित होकर स्पष्ट करे कि उसने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed