{"_id":"59df945d4f1c1baf678b5674","slug":"aligarch-police-arrested-two-fake-robber-student-while-checking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूटने के बाद ऐसे देते थे चकमा, पुलिस से सिर्फ ये कहकर चले जाते थे लुटेरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटने के बाद ऐसे देते थे चकमा, पुलिस से सिर्फ ये कहकर चले जाते थे लुटेरे
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
Updated Thu, 12 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र 20 से 25 साल के बीच, देखने में स्कूल के स्टूडेंट, पीठ पर स्कूल बैग लटकाकर वो अपने शिकार की तलाश में निकलते थे। घटना के बाद पुलिस को ऐसे चकमा देते थे कि आप भी उनके शातिराना अंदाज से हैरान हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
अलीगढ़ के ये शातिर लुटेरे लूटने के बाद भागते समय रास्ते में पुलिस चेकिंग में फंसने पर स्कूल और कोचिंग पढ़कर लौटने की बात कहते थे। पुलिस भी उनके झांसे में आ जाती थी और उन्हें जाने देते थी।
विज्ञापन
स्कूल बैग के जरिए पुलिस को चकमा देकर वह आराम से निकल जाते थे। यह खुलासा खुद उन दो लुटेरों ने किया है, जिन्हें पुलिस ने पिछले दिनों लेखपाल के साथ हुई लूट के मामले में पकड़ा है।
विज्ञापन
21 सितंबर को इज्जतपुर बंबे की पटरी पर दिनदहाड़े लेखपाल मकरध्वज से 14 हजार रुपये और दो मोबाइल लूटे गए थे। बरला पुलिस ने इस वारदात के लुटेरों को पकड़ा है।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
छर्रा पुलिस कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रहमापुर पुलिया से अतरौली जाने वाले बंबे की पटरी से मुठभेड़ के दौरान राजकुमार पुत्र लहरी सिंह जाट और बंटी पुत्र बच्चू सिंह जाट निवासी गाजीपुर को पकड़ा गया।
उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, खोखे, 2200 रुपये, एक वीवो का मोबाइल बरामद हुआ है। उनका एक साथी राजेश पुत्र राम अवतार जाट निवासी गाजीपुर भागने में सफल रहा।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लूट करने वाले नई उम्र के लड़के हैं। वह बाइक पर चलते हैं। पीछे स्कूल बैग लटकाकर पुलिस को चकमा देते हुए निकल जाते थे।
वाहन चेकिंग के दौरान रोके जाने पर ट्यूशन अथवा स्कूल से आने का बहाना बनाते थे। मुठभेड़ में थाना प्रभारी के अलावा एसआई दिनेश कुमार, चंचल सिरोही, विपिन बालियान, रमेश चंद्र भी शामिल रहे।