{"_id":"58aac9f74f1c1b2b69b2307a","slug":"air-hostage-molested-by-byker-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू: बाइकर ने एयरहोस्टेस से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगलूरू: बाइकर ने एयरहोस्टेस से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने की कोशिश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
molestation
बंगलूरू में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार एक एयरहोस्टेस के साथ एक बाइकर ने छेड़छाड़ की है। मीडिया की खबरों के मुताबिक सनकी ने एयरहोस्टेस साक्षी (बदला हुआ नाम) के कपड़े फाड़ने की कोशिश की और उसे घायल भी कर दिया। अपने साथ हुई वारदात से आहत पीड़िता ने एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
ये वारदात बंगलूरू के उत्तर पूर्वी इलाके के पॉश इलाके कि है, जब साक्षी और उसका दोस्त घटनास्थल से निकल रहे थे। इस बीच एक बाइकर वहां पहुंचा और उसे छेड़ने लगा। साक्षी ने उसका विरोध किया तो बौखलाया बाइकर उसके कपड़े फाड़ने लगा। लेकिन वहां मौजूद दो महिलाओं ने ऐसा होता देख शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में 31 दिसंबर की रात लड़कियों के साथ सामूहिक छेड़छाड़ की ऐसी घटना सामने आई थी कि पूरा बंगलूरू शर्मसार हो गया था। मौके पर 1500 पुलिसकर्मी मौजूद थे फिर भी बदमाशों ने कथित तौर पर उनके सामने लड़कियों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन