फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   After Ram Rahim Rape Case verdict Why Flutter Violence, Big Disclosure

राम रहीम के रेप केस में फैसला आते ही क्यों भड़की हिंसा, हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 31 Aug 2017 04:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Thu, 31 Aug 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
After Ram Rahim Rape Case verdict Why Flutter Violence, Big Disclosure

डेरा सिरसा प्रमुख को कोर्ट की ओर से दोषी ठहराए जाने के बाद प्रदेश में भड़की हिंसा को लेकर हरियाणा सरकार के हाथ बड़ा इनपुट लगा है। 

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने सरकार को रिपोर्ट दी है कि हिंसा के पीछे डेरे का गरम दल था। 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम की पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में पेशी से पहले ही डेरा अनुयायी दो धड़ों में बंट गए थे। नरम दल राम रहीम के कोर्ट में पेश होने के पक्ष में था। जबकि गरम दल इसका कड़ा विरोध कर रहा था।
विज्ञापन


आखिरकार नरम दल डेरामुखी को कानून का सम्मान करने की दलीलें देते हुए पेशी के लिए मनाने में कामयाब रहा। नरम दल ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर मुश्किलें बढ़ने का भी तर्क दिया था। गरम दल के भारी विरोध के बावजूद जब बात नहीं बनी तो डेरामुखी के कट्टर समर्थकों ने संगत को पंचकूला का रुख करने का निर्देश दे डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी चेताया कि पुलिस बड़ी संख्या में तैनात है। इसलिए समूह के बजाए एक, दो-दो की संख्या में पहुंचें। सरकार, गृह विभाग व पुलिस अब उन वायरल हो रहे ऑडियो की भी सत्यता जांचेगी, जिसमें गरम दल के लोगों की एक-दूसरे के साथ बातचीत है। इसमें संगत को अधिक से अधिक संख्या में और हथियार साथ में लाने की बात रिकार्ड हुई हैं। खुफिया एजेंसियों के साथ ही पुलिस भी गरम दल के उन अनुयायिओं की पहचान और तलाश में जुट गई है, जिनके इशारे पर प्रदेश को हिंसा की आग में झोंक दिया गया।

लाल रंग का बैग भी था भगाने की साजिश का हिस्सा

After Ram Rahim Rape Case verdict Why Flutter Violence, Big Disclosure

डेरामुखी को दोषी करार दिए जाने के बाद सीबीआई कोर्ट परिसर से भगाने की साजिश में भी गरम दल का ही हाथ है। पुलिस को इसके भी पुख्ता सुराग हाथ लग चुके हैं। दोषी करार होने के बाद बाहर आने पर राम रहीम का लाल रंग का बैग मांगना भी साजिश का हिस्सा था। लाल रंग को खतरे के कोडवर्ड के तौर पर प्रयोग किया गया। इसके बाद ही डेरा अनुयायी हिंसा पर उतारू हुए। 

हिंसा भड़काने वालों की पहचान जारी : संधू

डीजीपी बीएस संधू ने कहा है कि पुलिस विभाग ने खुफिया एजेंसियों व अन्य स्रोतों से मिले इनपुट के आधार पर अभी तक अनेक उपद्रवियों को नामजद किया गया है। हिंसा भड़काने में प्रमुख रूप से किसका हाथ रहा, इसकी भी छानबीन जारी है। ऑडियो और वीडियो को सत्यता की कसौटी पर परखने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed