फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   after having argument with husband mother eat rat kill and fed it to minor boy too

पति से झगड़ा करके बेटे संग घर से निकली मां, जुहू बीच पर उठाया यह खौफनाक कदम

Thu, 15 Nov 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुहू बीच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुहू बीच Updated Thu, 15 Nov 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
after having argument with husband mother eat rat kill and fed it to minor boy too
सांकेतिक तस्वीर

एक मां ने अपने बच्चे के साथ आत्महत्या करने की योजना बनाई। इसके लिए उसने खुद और 5 साल के मासूम को चूहा मारने वाली दवा खिला दी। मां की तो जिंदगी बच गई लेकिन बेटे की मंगलवार रात को अस्पताल में मौत हो गई। मां का नाम रीना अयारे है जो 34 साल की हैं। दोनों का इलाज जुहू के कूपर अस्पताल में चल रहा था। जहां मां को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी ने कहा, 'चूहा मारने वाली दवाई ने नाबालिग के शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा। रात को उसका लीवर खराब हो गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। रीना की हालत गंभीर है। उसे जल्द ही गहन चिकित्सा कक्ष में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कितनी मात्रा में जहर खाया है इसे लेकर डॉक्टर अभी तक अनिश्चित हैं।' 
विज्ञापन


सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के विनोद कनवजे ने कहा, 'रीना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।' शुरुआती जांच से पता चला है कि इस घटना को वैवाहिक जीवन में कलह की वजह से अंजाम दिया गया है। अयारे जुहू तारा रोड पर पति राजेश के साथ रहती है। उसने सोमवार रात लगभग 9.30 बजे घर का खर्च चलाने के लिए पति से पैसे मांगे थे। 40 साल का राजेश मोबाइल सेवा प्रदाता है। उसने अयारे को पैसे देने से मना कर दिया। जिसकी वजह से दोनों में लड़ाई हो गई। गुस्से में अयारे ने रात के 10.30 बजे बड़े बेटे के साथ घर से निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अयारे बेटे को लेकर जुहू बीच पर आईं और एक दुकान पर जाकर 11 बजे चूहा मारने वाली दवा ली। उसने पहले जहर खाया और फिर बेटे को भी खिलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'अयारे बेटे के साथ जुहू बीच पर गईं और उसे चिंता होने लगी कि कैसे वह अपने बेटे की देखभाल करेंगी। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला लिया। इसके बाद वह एक दुकान पर गईं और चूहा मारने की दवा ले आईं। जब बेटे को उल्टियां होने लगी तो घबराई मां उसे लेकर आधी रात को कूपर अस्पताल पहुंची।'


अस्पताल पहुंचकर उसके अंदर भी जहर खाने वाले लक्षण दिखाई देने लगे। उसने डॉक्टरों को पूरी बात बताई। जिसके बाद उन्होंने सांताक्रूज पुलिस को घटना की सूचना दी और दोनों का इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान मंगलवार ढाई बजे बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने अयारे को पति को घटना की जानकारी दी। जिसने पत्नी से खर्च को लेकर लड़ाई होने की बात कबूली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed