फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   after gurmeet Ram Rahim now another spiritual story narrator accused of rape

राम रहीम के बाद अब रेप केस में फंसा कथावाचक, पीड़िता ने ACP ऑफिस में निगला जहर

Fri, 03 Nov 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Nov 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
after gurmeet Ram Rahim now another spiritual story narrator accused of rape
- फोटो : India today group

गुरमीत राम रहीम रेप के मामले में सजा काट रहा है। इस केस के साथ ही कई बाबाओं पर रेप के आरोप लगे हैं। अब एक कथावाचक पर एक महिला ने यौन शोषण के साथ-साथ जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


घटना मथुरा की है, जहां एक कथावाचक पर फरीदाबाद की महिला ने शारीरिक शोषण करने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। फरीदाबाद में एसीपी मुजेसर कार्यालय में शिकायत करने गई महिला ने पुलिस द्वारा शिकायत न सुनने पर वहां जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालांकि एसीपी मुजेसर राधेश्याम उस समय अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बाद में महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्पा सेंटर संचालिका का उसके ही कर्मचारी ने किया रेप, वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ साल पूर्व वह मथुरा के कथावाचक युवराज के सत्संग में गई थी। इस दौरान वह उसके संपर्क में आई। तीन साल पहले कथावाचक उसके पड़ोस में एक महिला के घर आया था। कथावाचक से मिलवाने के बहाने उसकी पड़ोसन उसे भी बुलाकर अपने घर ले गई।

महिला का आरोप है कि उस दौरान उसकी पड़ोसन ने दरवाजा बंद कर दिया और कथावाचक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 7 माह पहले कथावाचक ने एनआईटी तीन स्थित उसका एक प्लॉट अपने नाम करवा लिया था। महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार को कथावाचक एक बुजुर्ग व कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर आया और उसके साथियों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव देने लगा। 

मांट विधानसभा से चुनाव लड़ चुका है कथावाचक

after gurmeet Ram Rahim now another spiritual story narrator accused of rape
प्रतीकात्मक तस्वीर

वह झगड़ कर घर से भाग आई। गुरुवार दोपहर को वह शिकायत लेकर एसीपी मुजेसर के कार्यालय में पहुंची। उस समय एसीपी मुजेसर राधेश्याम कार्यालय में नहीं थे। महिला वहां इंतजार करने लगी। इस दौरान उसने अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। खबर मिलते ही पुलिस महिला को लेकर बीके अस्पताल पहुंची।

​सूचना मिलने पर डीसीपी एनआईटी आस्था मोदी व एसीपी मुजेसर राधेश्याम भी अस्पताल पहुंच गए। एसीपी राधेश्याम ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- दौड़ लगाने गई थी एनसीसी कैडेट, बंधक बनाकर गांव के दो युवकों ने किया दुष्कर्म 

मूल रूप से थाना शेरगढ़ के गांव रान्हेरा निवासी युवराज कथा वाचक है और मांट विधानसभा से चुनाव लड़ चुका है। युवराज ने कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से पर्चा दाखिल किया था। 

2012 में बनाई थी समाजवादी ब्राह्मण सभा 
संत युवराज ने यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही समाजवादी ब्राह्मण सभा बना ली थी। 2012 में उसने शेरगढ़ के विहार वन में एक गोशाला संचालित की और खुद को ब्राह्मण नेता के रूप में स्थापित किया। बाद में समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय के स्पष्टीकरण पर दीपक गौड़ को जिलाध्यक्ष बनाया था और युवराज के खिलाफ दीपक गौड़ ने शेरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed