{"_id":"57c569574f1c1b0a4b2cbe29","slug":"after-daughter-and-one-man-godman-is-also-lost-in-badaun-murder-mysteri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं मर्डर: मौत की गुत्थी उलझी, परिजनों के बाद अब तांत्रिक भी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं मर्डर: मौत की गुत्थी उलझी, परिजनों के बाद अब तांत्रिक भी गायब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 30 Aug 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
नहर में से कार को निकालते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं में पीर बाबा के दर्शने के लिए आए परिवार के साथ हुए सनसनीखेज वाक्ये की गुत्थी और उलझती जा रही है। ग्रेटर नोएडा से बदायूं दरगाह दर्शन करने गए परिवार के लोग लापता हैं, लेकिन अब तांत्रिक के गायब होने की खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, इस परिवार के तीन लोग ढाबे पर बेहाश मिले थे जबिक तीन के शव कार के अंदर लोअर गंगा कैनाल में मिले।
विज्ञापन
परिवार की 18 साल की लड़की मिलने पर परिवार चिंतित है साथ ही उन्हें मृत समझ कर नहर में उनकी भी तलाश की गई है। बताते चलें की बाहर निकाले जाने पर कार की पिछली सीट पर तीन शव मिले। लापता लोगों की जानकारी तब मिली, जब इसी परिवार के तीन सदस्यों ने बदायूं के बंटी ढाबे पर होश में आने पर पुलिस को सूचना दी थी। इनका कहना है कि लापता लड़की कोल्डड्रिंक लेकर आई थी और इसी पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
परिवार के लोग राजे(53), बेटा चंदन, पत्नी धर्मवती(48), बेटा ललित, बहू शीतल(22) बेटी प्रीति(18) साले राजेंद्र पुत्र जयपाल निवासी चीरसी थाना कासना और उसकी पत्नी प्रीति (28) दरगाह पर दर्शन करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार पुलिस को यह एक हादसा न लगकर, एक सोची-समझी साजिश लग रहा है। माना जा रहा है कि ढाबे की ओर से यह साजिश रची गई है और पुलिस की माने तो इसे अंजाम देने में बेटी प्रीति का हाथ है।