फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   after 10 days of surat rape case, police seeks help on social media to identify girl

सूरत रेप केस: पुलिस ने 10 दिन बाद बच्ची की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर मांगी मदद

Tue, 17 Apr 2018 01:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
after 10 days of surat rape case, police seeks help on social media to identify girl

उन्नाव और कठुआ गैंगरेप के बाद सूरत से भी 6 अप्रैल को रेप का एक मामला सामने आया। जिसमें 11 साल की बच्ची का 8 बार रेप करने के बाद हत्या कर दी गई थी। बच्ची के शरीर पर 86 से अधिक चोट के निशान पाए गए जबकि मौत की वजह दम घुटना बताई गई। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को बहुत मशक्कत करने के बाद भी उसके परिवार का पता नहीं चल पाया है। इसके लिए पुलिस ने 20,000 रुपये का इनाम भी रखा था लेकिन यह कोशिश भी नाकाम रही। 

विज्ञापन


अब पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए बच्ची की पहचान की अपील की है। इसके लिए पुलिस ने बच्ची की फोटो ट्वीट करते हुए उसकी उम्र 9-13 साल बताई, पुलिस ने कहा कि उसका रंग गोरा है और उसने नीले और सफेद स्ट्रिप्स वाली टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस को संदेह है कि यह बच्ची ओडिशा और बंगाल से आने वाले प्रवासियों में से किसी परिवार से है जो नौकरी की तलाश में शहर आते हैं। शहर के पुलिस अधिकारी सतीश शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस मामले को सुलझाने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी मदद मांगी है। इसके अलावा बच्ची की पहचान के लिए उसके डीएनए सैंपल भी लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया है। इसके अलावा गुजरात और उसके पड़ोसी राज्यों से 8,000 के करीब गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए थे। जिस स्थान पर बच्ची का शव मिला वहां से 1.5 किमी रेडियस एरिया तक घर-घर जाकर पुलिस ने सर्वे भी किया। 


सूत्रों के मुताबिक लगभग एक हफ्ते तक बच्ची का शोषण किया गया और उसके गुप्तांगों में लकड़ी की चीजें डाली गईं। इससे शक होता है कि घटना को कहीं और अंजाम दिया गया लेकिन किसी को इस बारे में पता न चले इसके लिए शव को सोसाइटी के पीछे क्रिकेट ग्राउंड में फेंक दिया गया। वहीं पुलिस सुरागों के लिए इलाके के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed