फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Accused of raping his daughter a father arrested in Shahjahanpur

यूपी: पिता करता रहा खुद की बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Mar 2016 01:11 PM IST
सार

  • पिता बनाने लगा अपनी ही बेटी को हवस का शिकार
  • बेटी की तहरीर पर दुष्कर्मी पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
Accused of raping his daughter a father arrested in Shahjahanpur
रेप का आरोपी पिता गिरफ्तार - फोटो : demo pic

विस्तार

वो 6 साल की थी जब उसकी मां गुजर गई। सिर से ममता का साया तो उठा ही, वो इतनी असुरक्षित भी हो गई कि अपने ही घर में महफूज न रह सकी। पिता ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा।

विज्ञापन


बाप की दरिंदगी की ये कहानी बयां की है उसी की बेटी ने। इंसानियत और बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला यूपी के शाहजहांपुर का है।

शाहजहांपुर के कलान में 14 वर्षीय किशोरी ने जब पुलिस के सामने पिता के कुकर्मों की कहानी बयां की तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी ने शुक्रवार को कोर्ट में पिता के खिलाफ बयान दिए थे। मेडिकल रिपोर्ट में भी किशोरी से रेप की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

पिता की दरिंदगी से आजिज बेटी घर छोड़कर चली गई थी

Accused of raping his daughter a father arrested in Shahjahanpur
रेप का आरोपी पिता गिरफ्तार - फोटो : demo pic

इससे पहले बीते 17 फरवरी को एक शख्स ने युवक के खिलाफ बेटी का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद किशोरी ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के डर की वजह से घर से चली गई थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। कुछ महीनों से उसका पिता लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

इसकी शिकायत उसने अपनी दादी से भी की थी। दादी ने पिता को फटकारा लेकिन फिर भी वह बाज नहीं आया और उसके साथ रेप करता रहा। किशोरी की दादी ने भी बताया कि वह अपने बेटे को कई बार इस कुकृत्य के लिए डांट चुकी थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। थाने में बयान होने के बाद से किशोरी अपनी दादी के साथ रह रही थी।

किशोरी के पिता और उसकी दादी का घर एक ही परिसर में है लेकिन अलग-अलग है। एसओ अमर सिंह ने बताया कि किशोरी ने पिता पर रेप का आरोप लगाया था। उसने कोर्ट में पिता के खिलाफ बयान दिए। किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हुई है।

बेटी के गुनहगार पिता को कानून भले ही कोई सजा मुकर्रर करें, लेकिन शर्मसार हुआ रिश्ता ताउम्र आबाद नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed