{"_id":"5b484d094f1c1b08278b6419","slug":"accused-of-two-rape-and-murder-cases-of-assam-train-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में दो महिलाओं के साथ हत्या एवं रेप मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में दो महिलाओं के साथ हत्या एवं रेप मामले में दो गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम पुलिस ने दो ट्रेनों में दो महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी विकास दास को बृहस्पतिवार शाम को तिनसुकिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया जबकि उसके सहयोगी विपिन पांडे को शुक्रवार को सुबह बाणीपुर स्टेशन से डिब्रूगढ़-बंगलूरू एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जोरहाट स्थित असम कृषि विश्वविद्यालय की एक छात्रा का शव 10 जुलाई को कामाख्या एक्सप्रेस के शौचालय से बरामद किया गया था। उसके अगले दिन अवध असम एक्सप्रेस के शौचालय से एक अन्य महिला का शव बरामद किया गया था। दोनों हत्याओं का तरीका एक जैसा था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, दास ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसने अपने सहयोगी विपिन के साथ मिल कर दोनों महिलाओं का रेप किया फिर गमछे से गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी थी। बिहार का रहने वाला दास ट्रेनों में फेरी लगा कर कपड़े बेचता था जबकि पांडे पेशे से रिक्शा चालक है।