अब मौज नहीं कर पाएगा अबु सलेम, ट्रेन में शादी की होगी जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की न्यूज वेबसाइट मिड-डे के सनसनी खेज खुलासे के बाद डॉन अबु सलेम की की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अबु सलेम अब जेल में मौज नहीं मना पाएगा।
मुंबई से सुनवाई के लिए लखनऊ और दिल्ली की ट्रेन यात्रा करने दौरान शादी करने और परिजनों से मिलने की तस्वीरों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि वह अब मुंब्रा की रहने वाली युवती बहार कौसर से हुई सलेम की शादी की जांच फिर से करेंगे।
मिड-डे के अनुसार, 2014 में सैयद बहार कौसर के साथ अबु सलेम की शादी करने की तस्वीरें सामने आने के बाद ठाणे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शादी करने वाली युवती कौसर का फोन ट्रैस कर पता लगा रही है कि वह कितने दिनों से सलेम के संपर्क में है।
2014 की जांच में नहीं मिले थे सबूत
ठाणे के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मीडिया को बताया है कि 2014 में मामला सामने आने के बाद उस वक्त यहां के एसीपी ने मकोका अदालत के आदेश के बाद मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में जो खबरें प्रकाशित हुई थी उनकी कॉपी अदालत में पेश कर कहा गया था कि मामले में जांच के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है।
2014 में पुलिस ने कौसर के जिस फोन को लेकर जांच की थी उसके बारे में पाया गया कि उसका इस्तेमाल कौसर कोई रिश्तेदार कर रहा था जो अबु सलेम के साथ कुछ कागजात लेकर ट्रेन में यात्रा करते थे।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान अबु सलेम जहां जहां जांच के लिए ले जाया गया वहां-वहां फोन की लोकेशन मिली थी। कौसर को पुलिस ने इस पर जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने बताया था कि यह फोन उसके नाना इस्तेमाल करते थे।
वहीं अबु सलेम के साथ ड्यूटी में लगाए गए पुलिसवालों ने जांच अधिकारियों को बताया था कि कौसर और अबु सलेम कभी भी ट्रेन में नहीं मिले और न ही शादी जैसी कोई बात हुई। लेकिन अब ट्रेन में दोनों साथ खाना खाने की तस्वीर ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।