फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a young woman killed after attempt to rape in aligarh of uttar pradesh

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर युवती की हत्या, दरिंदे ने फिर भी न बख्शा और...

Sun, 14 Jan 2018 10:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
a young woman killed after attempt to rape in aligarh of uttar pradesh
फाइल फोटो
पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती की हत्या कर दी, उसने शव को भी नहीं बख्शा, पुलिस ने जिस हाल में शव को देखा वो हैरान रह गई। जानिए उसने शव के साथ क्या किया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। महानगर के सासनी गेट इलाके में शुक्रवार आधी रात को पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती संग दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर जहर की गोली खिलाकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- यूपीः मथुरा में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शोर शराबे पर परिजन जाग गए और आरोपी पड़ोसी की मदद से युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। मगर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने युवती के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच में मसला प्रेम संबंधों का भी उजागर हो रहा है।

सासनी गेट इलाके में एक परिवार में तीन बहनें अपने बुजुर्ग बीमार बाबा के साथ घर में रहती हैं। उनके मां-पिता और भाई किसी मामले में लंबे समय से जेल में हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे दो छोटी बहनें एक कमरे में थीं, जबकि बड़ी बहन (19) दूसरे कमरे में सोयी हुई थी। 

a young woman killed after attempt to rape in aligarh of uttar pradesh
आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी युवक दीपक घर में घुस आया और अकेले कमरे में सो रही बड़ी बहन संग उसने दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान विरोध पर शोर मचा तो दोनों छोटी बहनें जाग गईं और उन्होंने मदद के लिए मोहल्ले के एक अन्य युवक लोकेश को बुला लिया।

पढ़ें:- गर्लफ्रेंड के लिए बेटा लेना चाहता था पिता की जान, ऑनलाइन मंगाया था बम

इस पर पकड़े जाने के भय से आरोपी ने जबरन युवती के मुंह में जहर की गोली डाल दी। इसे खाते ही वह बेहोश हो गई। इसी बीच बहनें और पड़ोसी आ गया तो आरोपी घिर गया। बाद में युवती की हालत बिगड़ने पर दीपक और लोकेश सासनी गेट स्थित एक नर्सिंग होम ले गए।

वहां से मना करने पर जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि दीपक उसकी लाश को वहीं छोड़कर भाग गया। बाद में लोकेश की सूचना पर दोनों छोटी बहनें सासनी गेट थाने पहुंचीं।

a young woman killed after attempt to rape in aligarh of uttar pradesh
​वहां से मिली सूचना पर पुलिस हरकत में आई और शव कब्जे में लिया। जानकारी मिलने पर पास के ही मोहल्ले में ही रहने वाले युवतियों के चाचा आ गए। 

चाचा की तहरीर पर सासनी गेट पुलिस ने युवक दीपक पर दुष्कर्म की कोशिश और जहर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इलाका पुलिस के अनुसार रात में ही प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में प्रेम संबंध स्वीकार किया है। 

आरोपी का कहना है कि दोनों को मिलते हुए बहनों ने देख लिया था। इसके बाद उसने आत्मग्लानि में युवती ने जहर खा लिया था। एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने दुष्कर्म और कोशिश का भी आरोप लगाया है। आरोपी पूछताछ में प्रेम संबंध स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed