फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A young man supported Pakistan on Facebook, arrested police

यूपी: फेसबुक पर पाकिस्तान का सपोर्ट करने वाला गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2017 03:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Aug 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
A young man supported Pakistan on Facebook, arrested police
फाइल
बदायूं में फेसबुक पर पाकिस्तान का सपोर्ट करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज भी किया गया है। पुलिस उन लोगों को भी तलाश रही है, जिन्होंने युवक के मैसेज को लाइक किया है।
विज्ञापन


संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ के ग्राम नगला पुर्वा के रहने वाले बबलू खान की सफरूद्दीन नगर के मोहल्ला पठानटोला में शीशे की दुकान करता है। पुलिस ने बताया कि बबलू ने फेसबुक पर रजा खान नाम से आईडी बनाई है, और उसी आईडी से उसने 22 जुलाई को अपने फोटो के साथ फेसबुक पर लिखा ‘आई सपोर्ट पाकिस्तान’, साथ ही पाकिस्तान का झंडा भी पोस्ट किया है। 
विज्ञापन


उसने इसी फोटो को प्रोफाइल पिक्चर बनाया है। यह मैसेज वायरल होते ही कुछ लोगों ने कस्बा इंचार्ज दरोगा सुरेंद्र सिंह को सूचना दी। सूचना पर सुरेंद्र सिंह तत्काल ही बबलू खान की दुकान पर पहुंच गए। उससे मोबाइल मांगा और फेसबुक एप खोलकर देखा तो उसमें पाक को सपोर्ट करने वाला मैसेज मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दरोगा ने उसे हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए व आईटी एक्ट की धारा 66 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पिछले साल दिसंबर माह में जुलूसे मोहम्मदी में भी कुछ लड़कों ने पाक का झंडा लहराया था। तब नगर के कई लोगों के विरोध करने पर दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया था। बाद में जांच के बाद दोनों आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed