फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a young man killed his girlfriend in Allahabad

देर रात तक दूसरे युवक के साथ रहती थी प्रेमिका, प्रेमी के समझाने पर भी नहीं मानी वो और फिर...

Mon, 29 Jan 2018 10:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
a young man killed his girlfriend in Allahabad
फाइल फोटो
प्रेमिका देर रात तक दूसरे युवक के साथ रहती थी, प्रेमी ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से काट कर प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाले आशिक को नैनी जीआरपी ने छिवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


वह भागने की फिराक में था। उसकी निशानदेही पर सीमेंट की पटिया के नीचे छिपाई गई हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि चार वर्ष से पत्नी की तरह रह रही उसकी प्रेमिका का किसी दूसरे युवक के साथ मिलना-जुलना शुरू हो गया था। बहुत समझाने के बाद भी जब वह सही रास्ते पर नहीं आई, तब उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना 16 जनवरी की रात की है। प्रेमिका शीला उर्फ रूपा अपने तीन बच्चों के साथ जब गहरी नींद में सो रही थी, तभी मौका पाकर नारीबारी शंकरगढ़ निवासी राजू उर्फ लोहा ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से चार बार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। 

a young man killed his girlfriend in Allahabad
इसके बाद वह भाग गया था। रूपा की बड़ी बहन प्रमिला निवासिनी गंगोत्रीनगर की तहरीर पर राजू के नामजद कर जीआरपी उसकी तलाश में जुट गई। इस बीच राजू का कोई स्थाई मकान और ठिकाना न होने की वजह से उस तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। 

जीआरपी की उपनिरीक्षक मोनिका चट्ढा के निर्देशन में नैनी जीआरपी के चौकी प्रभारी बीआर बिंद को सूचना मिली कि राजू वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन परिसर में कुछ दिन रहने के बाद संगम क्षेत्र के दशाश्वमेध घाट पर साधुओं के बीच छिप कर रह रहा है। 

पुलिस ने जब संगम इलाके में जाल बिछाया तब वह भागने की फिराक में छिवकी रेलवे स्टेशन जा पहुंचा। जानकारी मिलने पर शनिवार की रात जीआरपी ने छिवकी रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया। 

रविवार की दोपहर एसपी जीआरपी के समक्ष उसे पेश किया गया। एसपी के सामने राजू ने बताया कि रूपा का किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध हो गया था। वह आए दिन देररात तक घर से बाहर रहती थी। समझाने के बाद भी वह मानने के लिए तैयार नहीं हुई। वह तीनों बच्चों को मायके भेज कर अपने दूसरे प्रेमी के साथ भागना चाहती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed