फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a young man killed girl's father when Protest to molestation

पिता ने बेटी से छेड़छाड़ का किया विरोध, शोहदे ने किया ऐसा कांड दंग रह गए गांववाले

Mon, 08 Jan 2018 11:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
a young man killed girl's father when Protest to molestation
फाइल फोटो
एक बेबस पिता ने बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो शोहदे ने ऐसा कांड किया कि गांववाले हैरान रह गए। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुई। सिंधौली में बेटी के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने के चलते शुरू हुई रंजिश में सोमवार को 45 वर्षीय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना सुबह नौ बजे की है जब वह खेत में गन्ना छीलने जा रहा था। 

पढ़ें:- कॉलगर्ल से रेप करने के बाद दबा दिया गला, दरिंदों ने फिर भी न बख्शा और...
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही एसपी केबी सिंह, एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक की पत्नी की तहरीर पर उसी गांव के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 17 मई को मृत ग्रामीण की बेटी के साथ गांव के ही आबिद ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में 23 मई को आबिद के खिलाफ सिंधौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से इन दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। 

a young man killed girl's father when Protest to molestation
सोमवार सुबह ग्रामीण घने कोहरे में अपने घर से खेत में गन्ना छीलने जा रहा था। गांव के बाहर निकलते ही रास्ते में आबिद ने अपने बड़े भाई और पिता शराफत के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए। 

जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। थोड़ी देर बाद उधर से गांव के लोग शौच के लिए निकले तो ग्रामीण का शव सड़क पर देखकर सन्न रह गए। 

पढ़ें:- रिश्ते के भाई की हत्या कर घर में ही दफनाया शव, पुलिस के सामने आया चौंकाने वाला सच

मामले की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर जांच दस्ते के साथ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल के पास से तथ्य जुटाने को फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने कहा कि मृतक की बेटी के साथ गांव के आबिद ने 17 मई को छेड़छाड़ की थी। इसी रंजिश में घटना हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed