{"_id":"599496964f1c1bbc1c8b4631","slug":"a-young-man-commits-suicide-by-playing-blue-whale-in-kerala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘ब्लू व्हेल’ का निवाला बना एक और युवक, जानिए उसने जान देने से पहले क्या किया ?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘ब्लू व्हेल’ का निवाला बना एक और युवक, जानिए उसने जान देने से पहले क्या किया ?
एजेंसी
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन गेम ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ के फेर में आकर सुसाइड करने के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में सुसाइड के एक और मामले को इस जानलेवा गेम से जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि यह मामला ऑनलाइन गेम से जुड़ा है।
पिछले महीने 22 साल के एक युवक सावंत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके परिजनों ने बुधवार को संदेह जताया कि यह ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ के जुनून से जुड़ा मामला हो सकता है।
इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के छात्र सावंत की मां का कहना है कि कुछ समय पहले उसने ब्लेड से अपनी कलाई काट ली थी तब उन्होंने सोचा कि उसने ऐसा अवसाद के चलते किया। उसे कई बार काउंसलिंग के लिए ले जाया गया लेकिन उसका व्यवहार असामान्य बना रहा। उन्होंने कहा कि सावंत को पिछले कुछ महीनों से कुछ कंप्यूटर गेम्स की लत थी।
विज्ञापन
वह अपने मोबाइल और लैपटॉप गेम्स खेलता रहता था। कई बार वह पूरी रात गेम खेलने के बाद सुबह के समय सोता था। एक बार वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला। उसे एक रिश्तेदार ने उसे थालासेरी पुल के किनारे पर बैठा देखा।

थालासेरी पुलिस ने रिश्तेदारों से कहा था कि उसने किसी रिलेशनशिप में नाकाम होने के बाद इस तरह का कदम उठाया था। दावा है कि सावंत हॉरर फिल्में देखता था, उसने ब्लेड से अपनी कलाइयां काटी थीं और कंपास की मदद से अपने सीने पर एसए गोद लिया था।
आईजीपी मनोज अब्राहम ने कहा कि पुलिस को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि केरल में किसी ने इस गेम को डाउनलोड किया है या नहीं। हालांकि जांच जारी है। इस बात की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि राज्य में इस गेम के कारण कोई मौत हुई है या नहीं।
इससे पहले, आत्महत्या करने वाले 16 वर्षीय एक लड़के के परिवार ने भी बुधवार को इसके पीछे ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ होने का संदेह जताया था। तिरुवनंतपुरम के विलापिलासाला में 26 जुलाई को लड़के ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
लड़के की मां ने मलयालम टीवी चैनल को बताया कि उनके बेटे ने गत नवंबर में गेम डाउनलोड किया था। उन्होंने बताया, ‘बेटे ने कहा था कि गेम के अंतिम चरण में आपको या तो आत्महत्या करनी होती है या फिर किसी की हत्या करनी पड़ती है।
मैं डर गई थी और मैंने बेटे से कहा था कि वह यह गेम नहीं खेले। इसके बाद लड़के ने कंपास से खुद को घायल कर लिया था और एक बार नदी में कूद गया था।’ हालांकि बाद में उसे बचा लिया गया था। महिला ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले लड़के ने अपने फोन से गेम डिलीट कर दिया था। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।