अवैध संबंध का जब पति को चला पता, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम
क्या एक पत्नी अपने पति के साथ ऐसा कर सकती है, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। महिला के इस खौफनाक कदम से हर कोई सकते में है। जानिए महिला ने अपने पति के साथ क्या किया?
घटना तेलंगाना के नालगोंडा जिले की है। कोंडामालेपल्ली के थांडा गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी। इस वजह से महिला ने अपने पति की तकिये से गला दबाकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- जेल में हिस्ट्रीशीटर से हुई दोस्ती, फिर शादी और अब दर्ज कराया दुष्कर्म मामला
पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम भारती है। महिला पर अपने पति सोमा नाईक की हत्या का आरोप है। सोमा नाईक जिस वक्त अपने कमरे में सो रहा था, उसी दौरान उसका तकिये से गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक हो गया था। उसकी पत्नी अक्सर बाहर जाती रहती थी और फोन पर लंबे समय तक बात करती रहती थी। इस वजह से घर में आए दिन विवाद होता रहता था।
इस वजह से मृतक सोमा ज्यादा शराब पीने लगा था। पुलिस ने बताया कि 13 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों के एक बच्चा भी है। आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी का रात में झगड़ा हुआ था। हालांकि झगड़े के बाद दोनों सोने चले गए थे।
ये भी पढ़ें- महिला की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, पति और बहनोई पर लगे ये आरोप
इस दौरान मौका देखकर महिला ने अपने पति का तकिये से गला दबा दिया। जिससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई के गले पर चोट के निशान है। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है।