{"_id":"59a95fda4f1c1be5278b4d12","slug":"a-teacher-brutally-beaten-student-on-not-doing-homework-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क नहीं किया तो शिक्षक ने छात्र को पीटा, हाल देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमवर्क नहीं किया तो शिक्षक ने छात्र को पीटा, हाल देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल
एक शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा। छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने होमवर्क नहीं किया। घटना के बाद परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है।
घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर की है। गंज थाना इलाके के पक्काबाग के रहने वाले अजहरा परवीन का बेटा ईस्ट वेस्ट स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। उसके शिक्षक आलम ने गणित में होमवर्क करने को दिया था लेकिन वह करके नहीं ले गया।
आरोप है कि होमवर्क न करके ले जाने पर शिक्षक आलम को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। छुट्टी होने के बाद वह घर गया जहां उसने परिजनों को सारा मामला बताया।
बाद में छात्र की मां ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में जाकर की और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।