{"_id":"5a619d0c4f1c1b88268b547e","slug":"a-seventeen-year-old-girl-traped-in-sex-racket-at-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से भागी पूर्व प्रधान की बेटी सेक्स रैकेट की सरगना के चंगुल में फंसी, दर्दनाक आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से भागी पूर्व प्रधान की बेटी सेक्स रैकेट की सरगना के चंगुल में फंसी, दर्दनाक आपबीती
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
गोंडा से दो महीने पहले भागी पूर्व प्रधान की बेटी बरेली में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के चंगुल में फंस गईं। जानिए, उसकी दर्दनाक आपबीती...
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जतनगर पुलिस के सामने पीड़िता ने बड़ा खुलासा किया है। गोंडा के कर्नलगंज थानाक्षेत्र में रहने वाले पूर्व प्रधान की 17 वर्षीय बेटी के मुताबिक वह दो महीने पहले घर से भागकर लखनऊ पहुंची थी।
किशोरी को सीबीगंज के एक युवक का सहारा मिला तो वह दिल्ली के लिए भाग निकली, लेकिन गलत ट्रेन में चढ़ने की वजह से राजस्थान के उदयपुर जिले में पहुंच गई। वह अपने साथ मकान मालिक के बेटे को भी ले गई थी।
पीड़िता ने बताया कि वह एक दिन अपने दोस्त से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी भाई ने देख लिया था। पिटाई होने के डर से वह अपनी मां का जेवर लेकर घर से भाग निकली।

लखनऊ में उसने जेवर साढ़े आठ हजार रुपये में बेचकर अलीगंज में किराए पर कमरा किराये पर लिया। 25 दिन लखनऊ में रहने के बाद किशोरी ने अपने बड़े भाई की महिला मित्र से फोन पर संपर्क किया।
महिला इज्जतनगर थाना इलाके के सेमीखेड़ा में शुगर मिल के पास किराये पर रहती है। इस पर महिला ने किशोरी को अपने पास बुला लिया। किशोरी के मुताबिक जब वह अपने भाई की महिला मित्र के पास पहुंची तब पता चला कि वह सेक्स रैकेट चलाती है।
उसने किशोरी को तीन बार ग्राहकों के साथ होटलों में भेजा। दस दिन पहले उसे सीबीगंज के एक युवक से दो हजार रुपये लेकर महिला ने उसके साथ होटल भेजा। होटल में बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवक ने किशोरी को इस दलदल से निकालने का भरोसा दिलाया तो दोनों के बीच तय हुआ कि वे यहां से भागकर दिल्ली में शादी करेंगे।
चार दिन पहले किशोरी महिला के मकान मालिक के चौदह वर्षीय बेटे को साथ लेकर दिल्ली जाने के लिए घर से निकली, लेकिन गलत ट्रेन में चढ़ जाने की वजह से उदयपुर पहुंच गई। वहां से उसने सीबीगंज निवासी युवक को फोन करके राजस्थान पहुंचने के बारे बताया और वहीं आकर शादी करने के लिए कहा।

sex racket
उधर, मकान मालिक ने इज्जतनगर थाने में अपने बेटे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस उसकी तलाश में थी तभी महिला ने भी इज्जतनगर थाने में सीबीगंज के युवक के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने की तहरीर दे दी।
इस बीच सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को जब किशोरी के राजस्थान में होने की खबर लगी तो वह अपने गुर्गों के साथ उसे पकड़कर बरेली ले आई। पुलिस को खबर लगी तो उसने किशोरी और मकान मालिक के बेटे को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने कहा कि मकान मालिक के बेटे की गुमशुदगी दर्ज थी। लड़का बरामद होने पर किशोरी के बारे में भी पता चला। वह गोंडा की है। उसने अपने बयानों में सेक्स रैकेट के चंगुल में फंसने की बात कही है। इसकी जांच की जा रही है।