फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a school girl committed suicide in Moradabad

किताबें खरीदने के लिए नहीं दिए थे सौ रुपये, छात्रा ने उठाया खतरनाक कदम

Thu, 16 Nov 2017 02:55 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 16 Nov 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
a school girl committed suicide in Moradabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को परिजनों ने किताबें खरीदने के लिए 100 रुपये नहीं दिए। इससे खफा छात्रा ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया कि सभी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। बदायूं में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा को किताबें खरीदने के लिए परिजनों ने रुपये न दिए तो उसने जहर खा लिया। उसे टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पढ़ें:- खुदकुशी से पहले लिखे तीन दर्दभरे नोट, दीवार पर लिखा पत्नी को मत दिखाना मेरा मुंह 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं के इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव रामनगर सैदपुर में किसान रामप्रसाद पत्नी रामबेटी, बेटे रतन सिंह, विनय सिंह, अमरपाल, बेटी बबीता के साथ रहते हैं। रामप्रसाद ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी बबीता चौधरी (16) नेहरू इंटर कालेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 

उन्होंने बताया कि बबीता को अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें खरीदनी थी, जिसके लिए सोमवार सुबह उनसे सौ रुपये मांगे थे। रामप्रसाद के पास सौ रुपये नहीं थे, इसलिए वह रुपये नहीं दे पाए।

a school girl committed suicide in Moradabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बताया कि सोमवार दोपहर को बबीता स्कूल से घर आई। इसके बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के वक्त रामप्रसाद खेत पर काम कर रहे थे, उनकी पत्नी रामबेटी दवा लेने गई थी। रामबेटी घर पहुंची तो उन्होंने बबीता की तबीयत खराब देख मामले की सूचना रामप्रसाद को दी। 

पढ़ें:- मर्चेंट नेवी इंजीनियर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रेमिका के लिए लिखे ये शब्द

बबीता को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न आने पर बबीता को उपचार के लिए पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पाकबड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां से शव को अंतिम संस्कार के लिए बदायूं ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed