फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A person killed by a train in Hathras Due to earphone

ईयर फोन लगाकर जा रहा था युवक, तभी आ गई ट्रेन और फिर...

Sun, 24 Sep 2017 11:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 24 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
A person killed by a train in Hathras Due to earphone
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक युवक को ईयर फोन लगाकर चलना भारी पड़ गया। ट्रेन आई और उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। मृतक घर में अकेली संतान था। जानिए कहां हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस की है। कान में मोबाइल की लीड लगाकर चलना एक राहगीर के लिए मौत का कारण बन गया। युवक दिल्ली-हावड़ा रूट पर सासनी स्टेशन से कुछ दूरी पर गांव सिताहरी के निकट एक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पढ़ें:- आधी रात को सोते वक्त घर की छत ग‌िरने से ज‌िंदा दफन हुआ मासूम, ये रही हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन


गांव खेरिया निवासी 22 वर्षीय रोशनलाल उर्फ  दीपू पुत्र परदेसी रविवार की दोपहर को रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। चश्मदीदों ने बताया कि उसके कान में मोबाइल फोन की लीड लगी थी, जिससे उसे सामने से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टूंडला की ओर से आ रही इस ट्रेन की चपेट में रोशनलाल आ गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पिता की अकेली संतान था। उसकी मां का बचपन में ही देहांत हो चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed