सौतेली मां ने किया नौ साल की बेटी का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारतीय मूल की एक महिला को अपनी नौ साल की बेटी का कत्ल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला की पहचान आशदीपकौर के रूप हुई है।
जो पंजाब की रहने वाली है। वह तीन महीने पहले शादी के बाद भारत से अमेरिका आई थी।
पुलिस ने बच्ची की लाश को घर के बॉथरूम से बरामद किया। पुलिस ने बताया की बच्ची की हत्या गला दबाने से हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अशदीप कौर, 55 वर्षीय अर्जुन संमधिप्रदास की दूसरी पत्नी है।
अमेरिका में यह दूसरी घटना है। जब भारतीय मूल की किसी महिला को अपने सौतेले बच्चे के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मां के अभद्र व्यवहार के बारे में पिता से शिकायत की थी
इससे पहले भारत की 35 वर्षीय शीतल रंनौत को अपनी 12 साल की सौतेली बेटी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया थ्ाा।
पुलिस का कहना है कि कत्ल से कुछ दिन पहले बच्ची ने अपनी सौतेली मां के अभद्र व्यवहार के बारे में पिता से शिकायत की थी। जिसके बाद अर्जुन और अशदीप के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
अशदीप अक्सर उसे गाली सुनाती और तंग करती थी। इसे लेकर अशदीप और उनके पति के बीच रोज झगड़ा होता था।
अशदीप चाहती थी अर्जुन अपनी बेटी को किसी बोर्डिंग स्कूल में छोड़ दे पर अर्जून के इंकार करने पर घर में झगड़ा होता था। इसी झगड़े रोज झगड़े तंग आ कर अशदीपकौर ने बच्ची के कत्ल को अंजाम दिया।