फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A man revealed to Ram Rahim on big disclosures

डेरा सच्चा सौदा से लौटे बाबा के चेले ने खोला बड़ा राज, चौंकने वाला सच जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 01 Sep 2017 12:28 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Fri, 01 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
A man revealed to Ram Rahim on big disclosures
विजय - फोटो : अमर उजाला
बाबा राम रहीम के चेले ने बड़ा राज खोला है। शायद आप उस राज को जानते हों, इस खबर को पढ़ने के बाद डेरे की सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। आप भी इस खबर को पढ़ने के बाद हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम के डेरे से लौटकर बरेली आए एक चेले विजय ने पूरी दास्तान सुनाई। उसने बताया कि किस तरह बाबा का डेरा लोगों के लिए एक आश्रय स्थल था और यहां लोग पिछले कई सालों से डेरा डाले हुए थे। वह खुद 1992 से यहां रह रहा था और बाबा के डेरे में ड्राइवर का काम करता था।
विज्ञापन


बाबा का साम्राज्य उजड़ने के बाद बरेली लौटकर आए विजय ने बृहस्पतिवार को सेटेलाइट बस स्टैंड के पास एक ट्रांसपोर्टर की दुकान में ट्रक ड्राइवर का काम पकड़ लिया है। अब वह अपनी नई जिंदगी शुरू करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि बाबा के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग था। कभी भी उसके डेरे में चढ़ावा नहीं लिया गया इसलिए लोग इससे जुड़ते थे। उसने सस्ते में उबड़ खाबड़ और बंजर जमीन खरीदी और अपने भक्तों और सेवादारों से कार सेवा करवाई। 

A man revealed to Ram Rahim on big disclosures
राम रहीम - फोटो : social media
जमीन को समतल कर उसे उपजाऊ बनाता था। फसल उगने के बाद वह उसे प्रसाद के तौर पर बेचता था। डेरे में स्कूल थे और अस्पताल भी था। यहां लोग रहते थे और पालन पोषण भी बच्चों को यहीं करते थे। विजय का कहना है कि ट्रस्ट तो रहना चाहिए लेकिन बाबा का रहना ठीक नहीं। 

ऐसे बाबाओं को तो हमेशा जेल में रहना चाहिए। अगर बाबा राम रहीम जेल से बाहर आए तो कभी समाज को मुंह न दिखाए। विजय ने बताया कि वह अपने परिवार को लेकर बरेली चला आया है। 

डेरे के बारे में विजय ने बताया कि जिस चेले की मौत होती थी उसे वहीं दफन कर दिया जाता था और उसके कब्र के ऊपर एक पेड़ लगाया जाता था। जो भी इसके डेरे में सदस्यता लेता था उसे अमृत पान कराया जाता था, कुछ खास चेलों को लॉकेट देता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed