फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A man died after being stabbed by his wife during an argumen in Aya Nagar 

अफेयर को लेकर शुरू हुई बहस में पत्नी ने पति को चाकू घोंपा, मौत

Wed, 11 Jul 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
A man died after being stabbed by his wife during an argumen in Aya Nagar 
demo pic
पत्नी की दोस्त से अफेयर को लेकर शुरू हुए झगड़े में पति की जान चली गई। पत्नी का आरोप है कि उसके पति का उसकी एक दोस्त के साथ अफेयर है। जिसके चलते दोनों में आय दिन झगड़ा रहता है। लेकिन यह झगड़ा सोमवार की रात इतना बढ़ गया कि इसमें पति की जान चली गई। वहीं पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


डीसीपी रोमिल बनिया के मुताबिक यह परिवार अया नगर में रहता है। 26 वर्षीय पति राना और 23 साल की पत्नी चुटकी में आय दिन झगड़ा रहता था। उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी रात को करीब 12:30 बजे फोन पर मिली। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो पत्नी घर के बाहरी ओर घायल अवस्था में मिली। जिसे पुलिस ने ही अस्पताल पहुंचाया। वहीं खून से लतपथ राना पूल में मिला। राना को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि उसका पति आदतन शराबी था और घर में रोज झगड़ा करता था। सोमवार की रात भी ऐसे ही झगड़ा शुरू हुआ और पत्नी ने रसोई के चाकू से अपने पति की छाती पर वार कर दिया। इस दौरान झगड़े में वह भी घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक यह परिवार पश्चिम बंगाल के गाजोल से कुछ दिन पहले ही अया नगर में शिफ्ट हुआ था। फिलहाल पुलिल ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed