{"_id":"59bf6a144f1c1bb6688b5209","slug":"a-husband-set-fire-his-wife-over-dowry-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने 1 लाख रुपये देने से किया मना, पति ने जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने 1 लाख रुपये देने से किया मना, पति ने जिंदा जलाया
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए पति द्वारा अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। आरोपी पति के साथ उसके परिवार वाले भी शामिल थे। घटना उड़ीसा के महाकलपाड़ा जिले की है। यहां देउलीपदा गांव में एक व्यक्ति ने अपने पत्नी को दहेज के लिए जिंदा जला दिया। अंग्रेजी वेबसाइट द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार दो साल पहले मृतक महिला दीप्तिमयी दास की शादी हिमांशु दास से हुई थी।
मगर शादी के बाद भी हिमांशु के परिवार वाले दीप्तिमयी को दहेज के लिए परेशान किया करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुासर दीप्तिमयी का पति और उसके सुसराल वाले उससे 1 लाख रूपये के मांग कर रहे थे। मगर जब दीप्तिमयी ने अपने सुसराल वालो को पैसे नहीं दिए तो उसके पति ने उसके ऊपर किरोसीन तेल डालकर दीप्तिमयी को जिंदा जला दिया।
बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद दीप्तिमयी के पिता निरा दास ने पुलिस थाने में दीप्तिमयी के पति हिमांशु दास और उसके सुसराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने बताया कि जब पुलिस आरोपियों के गिरफ्तार करने पहुंची तब तक आरोपी परिवार अपना घर छोड़कर कहीं भाग गया हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश जुट गई है।