फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a Girl gave birth to baby in hospital toilet at Deoria

शौचालय में युवती ने दिया नवजात को जन्म, पोल खुली किया ऐसा काम पुलिस भी रह गई हैरान

Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
amarujala.com- presented by: शारुख खान Updated Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
a Girl gave birth to baby in hospital toilet at Deoria
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
जिला अस्पताल में युवती ने बच्चे को जन्म दे दिया, जब उसकी पोल खुली तो उसने ऐसा काम किया कि पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए उसने क्या किया...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया के जिला अस्पताल की है। इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में एक नवजात मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चा अस्पताल में ही भर्ती एक युवती का होने का संदेह जताया जा रहा है।महिला डॉक्टरों की टीम ने युवती की जांच कर प्रसव होने की पुष्टि भी की, लेकिन युवती इससे इन्कार कर रही है। ऐसे में नवजात को फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करा दिया गया है। 

पढ़ें:- दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, सामने आया हैरान करने वाला सच
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस युवती का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उधर देर शाम युवती के चाचा ने बच्चा युवती का होने की ही बात स्वीकार करते हुए उसे घर ले जाने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.10 बजे भटनी थाने के एक गांव की रहने वाली युवती को उसके चाचा-चाची एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। उन्होंने युवती के पेट में तेज दर्द होने की बताई। 
  

a Girl gave birth to baby in hospital toilet at Deoria
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने युवती को भर्ती कर लिया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक महिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में गई तो फर्श पर नवजात को पड़ा देखकर शोर मचाया। 

इसकी जानकारी होने के बाद वहां भीड़ जुट गई। आनन-फानन में नवजात को आईसीयू में भर्ती कराया गया। कुछ ही देर पहले युवती के शौचालय में जाने की बात वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताई। इस पर उस  युवती से चिकित्सकों ने पूछताछ की, पर उनसे बच्चे को अपना मानने से साफ इन्कार कर दिया।

पढ़ें:- बहू को हुई तीसरी बेटी तो सास ने किया ऐसा कांड, पुलिस भी रह गई हैरान

डॉ. एचके मिश्रा ने इसकी जानकारी महिला अस्पताल को देकर युवती की जांच के लिए वहां से टीम बुलवाई। सीएमएस डॉ. माला सिन्हा डॉक्टरों की टीम के साथ पहुंचीं और युवती की जांच की। उन्होंने युवती के प्रसव होने की बात कही, लेकिन युवती फिर भी इससे इन्कार कर करती रही। 

युवती के चाचा ने कबूला

मामले की सूचना मिलने पर पहुंचे सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार ने युवती और उसके चाचा-चाची से पूछताछ की। चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामला पेचीदा है। 

युवती इन्कार कर रही है। हालांकि देर शाम करीब साढ़े सात बजे युवती के चाचा ने पूछताछ के दौरान बच्चा युवती का ही होने की बात स्वीकार कतरे हुए उसे घर ले जाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed