फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A Foreign man arrested for illegally going to Nepal from India

गैरकानूनी तरीके से भारत से नेपाल जा रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2017 03:04 PM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 10 Sep 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
A Foreign man arrested for illegally going to Nepal from India
गैरकानूनी तरीके से भारत से नेपाल जा रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार
गैरकानूनी तरीके से भारत से नेपाल जा रहे विदेशी नागरिक को आव्रजन विभाग ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास फर्जी वीजा मिलने की खबर है। शनिवार की सुबह दिल्ली-काठमांडू बस से एक विदेशी नागरिक नेपाल जा रहा था। बस सोनौली इमिग्रेसन चेक पोस्ट पर रुकी थी।
विज्ञापन


आव्र्रजन अधिकारी यात्रियों की जांच कर रहे थे। एक विदेशी नागरिक ने अपना पासपोर्ट और वीजा दिखाया तो अधिकारियों को संदेह हुआ और उसे बस से नीचे उतार लिया। छानबीन में पता चला कि उसका वीजा फर्जी है। इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम माइकल कार्लो निवासी नीदरलैंड बताया।
विज्ञापन


पढ़ें- ममेरी बहन से शादी के लिए नहीं माना परिवार तो गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबक,  22 अगस्त को वह दिल्ली पहुंचा था। कई महानगरों में घूमने के बाद नेपाल जा रहा था। आव्रजन अधिकारियों ने बताया कि एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed