फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a five year old girl Murdered after rape in ghaziabad of uttar pradesh

दरिंदगी के बाद पांच साल की बच्ची की हत्या, ऐसे हाल में मिले शव को देख सिहर गई पुलिस

Tue, 19 Dec 2017 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 19 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
a five year old girl Murdered after rape in ghaziabad of uttar pradesh
फाइल फोटो
मासूम बच्ची के साथ कोई ऐसे हैवानियत करेगा किसी ने सोचा भी नहीं था। जिस वक्त खेत में पड़ा बच्ची का शव लोगों ने देखा तो उनका कलेजा कांप गया। जानिए मासूम के साथ किस तरह हैवानियत की...
विज्ञापन


घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले की है। मसूरी थाना इलाके के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते पांच साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची के गले में जूते के फीते बंधे थे। बच्ची का शव गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला। बच्ची के शरीर पर आधे कपड़े भी नहीं थे। 
विज्ञापन


पढ़ें:- 6 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी को पुलिस ऐसे पकड़ कर ले गई
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची के परिजनों ने गांव के ही बाप-बेटे समेत चार लोगों पर अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। 

बच्ची रविवार शाम चार बजे से लापता थी। उसके पिता और परिजनों ने आसपास में काफी तलाश की। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। परिवार के लोगों ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

a five year old girl Murdered after rape in ghaziabad of uttar pradesh
फाइल फोटो
घर पर खेल रही थी। इसी दौरान वो संदिग्ध हालत में लापता हो गई। सोमवार सुबह एक बच्चे ने मासूम का शव को खेत में पड़ा देखा। सूचना पर परिजन खेत में पहुंचे तो बच्ची का शव पड़ा हुआ था। उसके गले पर जूते का फीता बंधा हुआ था।

पढ़ें:- हर राेज मेरे साथ बनाता था संबंध फ‌िर एक द‌िन इस वजह से कर द‌िया इंकार

बच्ची की पजामी उतरी हुई थी और हत्यारों ने उसी से उसके हाथ-पैर बांधे हुए थे। उनका आरोप है कि बच्ची की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 

एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि बच्ची के परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह जमीन को लेकर चल रही रंजिश बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की आशंका नहीं लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed