{"_id":"5a3172ed4f1c1b156b8bc0d4","slug":"a-farmer-shot-dead-in-aligarh-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में किसान की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद शव के साथ की हैवानियत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में किसान की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद शव के साथ की हैवानियत
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किसान की घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव के साथ हैवानियत की। अवैध संबंधों के शक में पुलिस ने महिला और एक युवक को हिरासत में लिया है।
घटना उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ की है। अकराबाद थाना इलाके के गांव बमनोई में मंगलवार की रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी रात शव गली में ही पड़ा रहा।
पढ़ें:- लव जिहाद के विरोध में बेरहमी से हत्या कर शव जलाया और वीडियो वायरल किया
विज्ञापन
बुधवार को तड़के पहर करीब पांच बजे गांव के भूपेंद्र सिंह और प्रदीप कुमार उर्फ कलुआ ने गली में शव पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने गांव के ही एक युवक और उसकी मां समेत दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार लेनदेन और अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक महिला और युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

शादी के दो साल बाद ही पत्नी से तलाक
फाइल फोटो
गांव बमनोई निवासी मुनेशपाल सिंह के अनुसार उनके छोटे भाई राकेश कुमार सिंह का गांव के ही एक व्यक्ति के घर उठना-बैठना था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे गांव का एक युवक दो अज्ञात युवकों के साथ उनके घर आया और राकेश को यह कहते हुए अपने घर बुला ले गया कि मम्मी ने बुलाया है।
इसके बाद रात भर राकेश घर नहीं पहुंचा तो परिजन समझे कि वहीं सो गए होंगे। बुधवार की सुबह गली के खड़ंजे पर शव पड़े होने की सूचना मिली। इससे परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पढ़ें:- ताश खेलने को लेकर हुआ झगड़ा, मजदूर की गोली मारकर हत्या
सीओ बरला अनुज कुमार चौधरी के अनुसार परिजनों की तहरीर पर गांव के हिमांशु और उसकी मां बॉबी के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। निजी स्वार्थ के साथ कुछ अवैध संबंध का भी मामला सामने आ सकता है। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।
मृतक राकेश सिंह की करीब दस साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही किसी कारण से राकेश सिंह का पत्नी से तलाक हो गया था।