फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A Delhi cab driver arrested after complaint from woman of sexual harassment

महिला को देख गंदी हरकत करने लगा कैब चालक, गिरफ्तार

Wed, 18 Apr 2018 11:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
A Delhi cab driver arrested after complaint from woman of sexual harassment
uber

कैब सर्विस चलाने वाली उबर कंपनी एक बार फिर मुसीबत में पड़ सकती है। राजधानी दिल्ली में आए दिन महिलाओं से कथित तौर पर टैक्सी चालकों द्वारा छेड़छाड़ के मामले सामने आने के बाद ऐसे सफर में यात्रियों की सुरक्षा का सवाल उठने लगा है। 

विज्ञापन


मौजूदा मामले में एक कैब ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत की है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह उबर कंपनी की कैब से यात्रा कर रही थी, उसी दौरान कैब ड्राइवर उसे देख कर हस्तमैथुन कर रहा था। यह घटना 15 अप्रैल की है। 
विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित महिला एक निजी कंपनी में काम करती है। उसने अपने घर से ऑफिस जाने के लिए यह कैब बुक की थी। महिला ने यात्रा के दौरान देखा कि कैब ड्राइवर उसे शीशे में देखकर हस्तमैथुन कर रहा है। जिसके बाद महिला ने बिल्कुल डर गई थी, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए खुद को बचाने के लिए पैनिक बटन का सहारा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि यह वाकया जनपथ रोड पर राष्ट्रीय संग्रहालय के पास हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में यह भी पाया कि उबर चालक का लैइसेंस भी भर्जी है। 
 

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कैब चालक द्वारा महिला यात्रियों के यौन उत्पीड़न के ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। बार-बार की शिकायतों के बावजूद, ओला और उबर जैसी कैब सर्विस देने वाली कंपनियां महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। 


हरियाणा में 12 मार्च को एक 22 वर्षीय उबर चालक को महिला का अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वहीं दिसंबर 2014 में, एक 25 वर्षीय महिला के साथ उबर कैब चालक शिव कुमार यादव ने कथित तौर पर बलात्कार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed