{"_id":"59bf4d464f1c1be4738b520b","slug":"8-year-old-boy-falls-on-stray-dog-him-to-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 कुत्तों के झुंड में घिरा 8 साल का मासूम, फिर हुआ कुछ ऐसा कि सहम गए सब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 कुत्तों के झुंड में घिरा 8 साल का मासूम, फिर हुआ कुछ ऐसा कि सहम गए सब
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Dogs And Child
मुंबई के भिवंडी में एक आठ साल के मासूम बच्चे के साथ एक ऐसा वाक्या हुआ कि उसकी जान ही चली गई। दरअसल, वह अपने साथी दोस्त के साथ जा रहा था कि रास्ते में झुंड लगाकर बैठे कुत्तों ने घेर लिया।
इसके बाद कुत्तों ने बच्चे को बड़ी बेरहमी से काट-काट कर मार ही डाला। घटना बीते रविवार दोपहर की है। धीरज भिवंडी के फेनगव का रहने वाला था।
पुलिस ने बताया कि मासूम को मारने वाले कुत्तों के झुंड में तकरीबन 15 कुत्ते शामिल थे।
मृत बच्चा धीरज यादव अपने दोस्त सलमान अंसारी के साथ एक पाइपलाइन की बगल से निकल रहा था। तभी अचानक धीरज का पैर फिसला और वह सीधा वहीं पाइपलाइन के पास झुंड लगाकर बैठे कुत्तों ऊपर जा गिरा।

Trending Videos
दोस्त को कुत्तों के बीच देख भाग गया सलमान
Dogs And Child
बच्चे के गिरते ही कुत्ते पहले तो चौंके उसके बाद हड़बड़ी में उन्होंने उस पर हमला कर दिया। धीरज के दोस्त सलमान ने पुलिस को बताया कि, धीरज खड़ा होता इतने में एक कुत्ते ने उसे गले से मुंह में दबोच लिया। इसे देखकर सलमान वहां से बुरी तरह घबराकर भाग गया।
वहीं, बच्चे की चीख-पुकार सुन एक आदमी वहां पहुंचा और कुत्तों को भगाया। इसके बाद उस व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया।
फिर आनन-फानन में बच्चे को भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे ठाणे के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक डॉक्टर ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे के पेट को बुरी तरह काट खाया है जिसकी वजह से खून ज्यादा बह जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। बता दें कि धीरज एक मजदूर का बच्चा था और दूसरी कक्षा का छात्र था।