फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   7 taken into custody in a case of rape with kerala actress

केरल: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री से रेप, सात पुलिस हिरासत में

Sun, 19 Feb 2017 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
7 taken into custody in a case of rape with kerala actress
- फोटो : social media

दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री के साथ यौन शोषण और रेप के मामले में रविवार को पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया। इससे पहले शनिवार को एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर  पुलिस ने उसके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


शनिवार को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की गई थी, लेकिन पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश सहित आईटी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार रात हुई, जब उनकी कार में पांच लोग जबरन घुस आए और इसके बाद वे उन्हें दो घंटे तक चलती कार में यौन शोषण किया। इस सनसनीखेज घटना की जांच के लिए केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहेरा ने कोच्चि सिटी और एर्नाकुलम ग्रामीण के पुलिसकर्मियों की एक संयुक्त जांच टीम बनाई। अभिनेत्री ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पिछली रात अलुवा और अंगामली के बीच अथानी में उनकी कार को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस ने की घटना की आलोचना

7 taken into custody in a case of rape with kerala actress

अभिनेत्री ने बताया कि पांच लोग जबरदस्ती उनकी कार में घुस आए और चालक को धमकी देते हुए कोच्चि की तरफ जाने कहा। रास्ते में इन लोगों ने अभिनेत्री की जबरदस्ती तस्वीरें खींची, वीडियो बनाया और ‘अभद्र व्यवहार’ किया।

कोच्चि शहर में करीब दो घंटे तक घुमाने के बाद वे पलारिवत्तम में अभिनेत्री को कार में छोड़कर भाग निकले। पुलिस को संदेह है कि वारदात का मकसद ब्लैकमेल करना हो सकता है।

भाजपा, कांग्रेस ने की घटना की आलोचना
राज्य में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने इस घटना की आलोचना की है। राज्य भाजपा प्रमुख के. राजशेखरन ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं यह साबित करती हैं कि पिनराई विजयन सीएम के रूप में असफल हैं। केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नितला ने भी राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed