फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   50 year old man arrested for religious desecration in goa

कब्रिस्तान से 'आत्माओं को मुक्ति' दिलाने वाला गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2017 02:17 PM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल Updated Sat, 15 Jul 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
50 year old man arrested for religious desecration in goa
धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में परेरा गिरफ्तार - फोटो : demo
गोवा पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एक 54 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पेशे से टैक्सी ड्राइवर फ्रांसिस परेरा पर कई धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ करने का आरोप है, जिसकी वजह से पिछले दो हफ्तों से इलाके में तनाव बना हुआ है। आरोपी परेरा का कहना है कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। वह सिर्फ आत्माओं को मुक्ति दिला रहा था। परेरा की गिरफ्तारी से राज्य सरकार राहत महसूस कर रही है। शुरुआती पूछताछ में परेरा ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले पांच सालों से इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा था। इस बात की जांच की जा रही है कि पिछले कितने हमलों में उसका हाथ है।
विज्ञापन


दक्षिण गोवा में बीते 15 दिनों में धार्मिक प्रतीकों खासकर ईसाई समुदाय के चिन्हों पर कई हमले हुए हैं। साथ ही एक मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया गया। मडगांव कस्बे में दो दिन पहले एक पवित्र क्रॉस की बेअदबी से इलाके में तनाव बढ़ गया था। परेरा गार्डियन एंजल कैथलिक कब्रिस्तान में भी तोड़फोड़ करने का मुख्य आरोपी है। सबसे ज्यादा नुकसान इसी कब्रिस्तान को हुआ था, जहां क्रॉस, पत्थरों समेत कब्रों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। आपको बता दें कि एक जुलाई के बाद से दक्षिण गोवा जिले में अज्ञात लोगों ने कम से कम 12 क्रॉस और एक मंदिर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed