फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   5 year old boy sexually assaulted by 55 year old in delhi

55 साल के अधेड़ ने मासूम का किया यौन शोषण, गिरफ्तार

Wed, 04 Apr 2018 10:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
5 year old boy sexually assaulted by 55 year old in delhi

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में 55 साल के व्यक्ति पर 5 साल के लड़के के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जब शनिवार को नाबालिग के माता-पिता घर पर नहीं थे। तब आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। परिवार के सदस्यों के घर वापिस आने पर बच्चे ने पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 

हालांकि पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।  

इससे पहले गोविंदपुरी इलाके में ही पश्चिम बंगाल की एक युवती को बंधक बनाकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि युवती को हिंदी बोलने नहीं आती वह सिर्फ बांग्ला जानती है, जिस वजह से वह किसी को अपनी व्यथा नहीं बता पाई और महीनों हैवानों का शिकार होती रही। युवती का आरोप है कि उसे राजस्थान में एक महिला को बेच दिया गया। महिला ने उसे जबरदस्ती वेश्यावृति में धकेलने की कोशिश की। किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर वह राजस्थान पुलिस के पास पहुंची। राजस्थान पुलिस ने उसे दिल्ली के गोविंदपुरी थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


मेडिकल जांच में युवती के तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर गैंग रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed