फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   40 year old man allegedly gouged out an eye of his father after a dispute over property

संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की निकाली आंख, हत्या की कोशिश नाकाम

Thu, 30 Aug 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Thu, 30 Aug 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
40 year old man allegedly gouged out an eye of his father after a dispute over property

बंगलूरू के 40 साल के शख्स पर संपत्ति विवाद में पिता की आंखे निकालने का कथित आरोप लगा है। आरोपी का नाम अभिषेक चेतन है और वह 65 साल के अपने पिता परमेश्वर की जेपी नगर स्थित संपत्ति को अपने नाम हस्तांतरित करवाना चाहता था। वहीं परमेश्वर अपनी संपत्ति को बेटी और अभिषेक के बीच आधी-आधी बांटना चाहता था। जिसपर आरोपी राजी नहीं हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पिता और बेटे के बीच हुई बहस के बाद अभिषेक ने अपने हाथों से पिता की आंख निकाल ली। पिता को दर्द में कराहते हुए और उनकी आंख से खून निकलता देख वह मौके से फरार हो गया। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। परमेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है लेकिन उसने अपनी एक आंख खो दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अभिषेक ड्रग का आदी है और उसके पास कमाई का कोई ठोस जरिया नहीं है। परमेश्वर 6 साल पहले राज्य के अनुवाद विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है। दो महीने पहले ही उसकी पत्नी की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि मां की मौत के बाद अभिषेक अपने पिता पर संपत्ति अपने नाम पर हस्तांतरित करने का दबाव डाल रहा है। दोनों की इस मामले पर कई बार लड़ाई हुई है। परमेश्वर के एक रिश्तेदार ने बताया कि अभिषेक ने ना केवल अपने पिता की आंख निकाली बल्कि उन्हें मारने की कोशिश भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed