फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   4 tow operators held for sexually harassing a music teacher in Mumbai

चलते ऑटो में म्यूजिक टीचर का यौन उत्पीड़न, देखता रहा पुलिसवाला

Wed, 23 Aug 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 23 Aug 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
4 tow operators held for sexually harassing a music teacher in Mumbai
यौन उत्पीड़न

चलते ऑटो में म्यूजिक टीचर का यौन उत्पीड़न होता रहा और वहां खड़ा एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ऐसा होते देखता रहा। आरोपी 4 थे।

विज्ञापन


दरअसल, मामला मुंबई के थाणे में सोमवार सुबह 5.30 बजे का है, जब महिला (21) एक ऑटो रिक्शा पर गई थी, और जब वह सिग्नल के पास पहुंची तो उसके रिक्शे के दाईं तरफ वैन आ गई। जिसके बाद वैन चालक ने म्यूजिक टीचर से छेड़छाड़ करते हुए उस पर और रिक्शा ड्राईवर पर फाइबर पाइप फेंकी।

मामले में थाणे ट्रैफिक पुलिस ने 4 टो ऑपरेटर को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पुलिस ने वैन ड्राईवर राकेश झा, शमशाद खान, दुरेश जाधव और रमेश पटेल के रूप में की है। ड्राईवर राकेश के अलावा अन्य आरोपी वैन में पीछे बैठे थे।
विज्ञापन


पढ़ें- नाबालिग युवती के साथ ट्रेन में ऐसी शर्मनाक हरकत, चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


कपूरबावाड़ी पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी राकेश झा लगातार महिला से अश्लील इशारे कर रहा था। जब इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए रिक्शा चालक राहुल मिश्रा ने उससे पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा, तो आरोपी के साथ रहे तीन अन्य युवकों ने भी लड़की  से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित लड़की ने दावा किया है कि झा और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उनमें से एक ने उन पर फाइबर पाइप फेंकी। इसके अलावा महिला ने एक ट्रफिक पुलिस पर भी केस दर्ज करने के लिए कहा है, जो ये घटना चुपचाप देख रहा था। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed