{"_id":"5763e66e4f1c1b591811b712","slug":"35-year-old-mother-suicides-with-her-two-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: दो बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान
पवन कुमार मिश्र/अमर उजाला, देवरिया
Updated Fri, 17 Jun 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के बीच चर्चा थी कि गृहकलेश से क्षुब्ध होकर ही महिला ने ऐसा कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
घटना इतनी वीभत्स थी कि सुरक्षा कर्मियों को महिला की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। काफी प्रयास के बाद भी लाशों की पहचान नहीं हो सकी। महिला की पहचान होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
भटनी-वाराणसी रेलखंड पर नगर के भठवा धर्मपुर वार्ड के समीप 35 वर्षीय महिला अपनी दो बच्चियों के साथ रेलवे लाइन पर पहुंची। सुबह करीब 8.30 बजे उधर से गुजर रही गोदान एक्सप्रेस (डाउन) के सामने बच्चियों के साथ कूद गई। यह देख आस-पास और नगर के लोगों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर जुट गई। ट्रेन की तेज रफ्तार होने से तीनों की लाश बुरी तरह क्षत विक्षत हो गई थी।
विज्ञापन
एक बच्ची की उम्र करीब दो वर्ष और दूसरी की पांच वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और जीआरपी के सिपाही भी पहुंच गए। शवों की पहचान कराने के लिए एक घंटे तक पुलिस परेशान रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। रेलवे ट्रैक पर जुटे लोगों में चर्चा थी कि गृहकलह से आजिज आकर ही महिला ने मासूम बच्चियों के साथ अपना जीवनलीला समाप्त किया होगा। भटनी जीआरपी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवदास यादव ने बताया कि दो बच्चियों के साथ महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है। लाशों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया।