फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   20-year-old model has jumped to her death rather than be raped

कपड़े फाड़कर दरिंदों ने की इज्जत लूटने की कोशिश, इमारत से छलांग लगाकर दी जान

Fri, 01 Apr 2016 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
20-year-old model has jumped to her death rather than be raped
गैंगरेप नहीं, मौत चुनी - फोटो : डेलीमेल

जिंदगी भर बलात्कार की घिनौनी स्मृतियों के संग जीना गंवारा नहीं था इसलिए खिड़की से कूदकर इस मॉडल ने मौत को गले लगा लिया। दिल को झकझोर देने वाला मामला इंताबुल का है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक तस्वीर में दिख रही युवती अब इस दुनिया में नही है। 

विज्ञापन


मृतका का नाम गुलाय बुरसाली है। 20 वर्षीय बुरसाली यूनिवर्सिटी की छात्रा और पेशे से मॉडल थी। मूल रूप से तुर्की की रहने वाली ही थी। खबरों के मुताबिक बुरसाली तुर्की के ही अपने प्रेमी के साथ छुट्टियां बिताने गई थी। बसकसेहिर जिले में दोनों ने एक अपार्टमेंट को किराए पर लिया। आरोप है कि जिस शख्स ने बुरसाली और उसके प्रेमी को किराए का घर दिलाया उसी ने अपने एक मित्र के साथ उस पर यौन हमला कर दिया।
विज्ञापन


बुरसाली के प्रेमी के मुताबिक प्रॉपर्टी एजेंट और अन्य दोस्तों के साथ बार में शराब पी गई। इसके बाद जब सब अपार्टमेंट में वापस आए तो प्रॉपटी एजेंट कुछ सामान लेने से बहाने अंदर घुस आया। आरोपी ने अपने मित्र के साथ बुरसाली के प्रेमी तो धोया और उसका मोबइल लेकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने बुरसाली को निशाना बनाया। दोनों काफी हद तक अपने नापाक मंसूबे में आगे बढ़ गए थे। दोनों ने जबरन बुरसाली के कपड़े उतार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी भर की जिल्लत से मरना बेहतर समझा

20-year-old model has jumped to her death rather than be raped
इसी अपार्टमेंट से कूदकर दी जान - फोटो : डेलीमेल

मामले में चश्मदीद बने एक राहगीर ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब वो वहां से गुजर रहा था तो उसे लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। लेकिन आस-पास देखा तो कोई नहीं था। अचानक निगाह उस खिड़की पर गई जिस पर लड़की नग्नावस्था में लटकी हुई थी। 

चश्मदीद के मुताबिक वो चीख रही थी और मदद मांग रही थी। अंदर से दो लोगों की आवाज आ रही थी, वे कह रहे थे अंदर आओ। लड़की खिड़की से लटकते हुए उन लड़कों से कह रही थी कि अगर एक कदम भी आगे बढ़ाया तो कूदकर जान दे देगी। 

चश्मदीद की मानें तो लड़की की हालत देखते ही उसे बचाने के लिए उसने पुलिस को फोन लगाया लेकिन इससे पहले कि पुलिस की तरफ से कोई फोन उठा पाता, लड़की ने कूदकर जान दे दी।

पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतका के प्रेमी को छोड़ दिया है और उसके आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed