फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   2 year old child shot dead his mother in US

आगे की सीट पर नहीं बैठाया तो दो साल के बच्चे ने मां को मारी गोली

Fri, 29 Apr 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
2 year old child shot dead his mother in US

अमेरिका राज्य फ्लोरिडा से आई एक सनसनीखेज घटना में दो साल के मासूम ने गुस्से में आकर अपनी मां को गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अमेरिकी पुलिस को महिला का शव उसकी कार में मिला है। महिला शहर के मिलवाउकी इलाके में कार चला रही थी।

विज्ञापन


अलजजीरा न्यूज के अनुसार, अपने दो साल के बच्चे के साथ 26 वर्षीय महिला पैट्री प्राइस कार चला रही थी। लाइसेंसी पिस्टल ड्राइवर सीट के कवर में रखा था। बच्चे ने पिस्टल निकालकर का ‌ट्रिगर दबा दिया जिससे पैट्री प्राइस की पीठ गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दो महीने में मासूम के हाथों गोली चलने की यह दूसरी घटना है। इसी तरह एक और हादसे में चार साल के एक मासूम ने अपनी मां को गोली मार दी थी। पुलिस की पूछताछ में घटना की जो वजह सामने आई है वह हैरान करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे की सीट में बैठाने से कारण मारी गोली

2 year old child shot dead his mother in US

पुलिस ने घटना की तहकीकात की तो पता चला कि महिला की कार में मौजूद पिस्टल उसके ब्वॉयफ्रेंड का था और वह अपने ब्वॉयफ्रेंड की कार चला रही थी।

महिला के दो बच्चे थे। पहला दो साल का और दूसरा एक साल का। महिला छोटे बच्चे को आगे की सीट यानी ड्राइवर सीट के बगल में बैठाया तो दो साल वाला बच्चा पी‌छे की सीट में बैठने से मना कर दिया।

इसके बाद महिला ने उसे डांटकर पीछे की सीट में बैठा दिया। बच्चा इससे गुस्सा गया और कार चलने के बाद उसने सीट में रखा पिस्टल निकाल कर मां को गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed