फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   18 men arrested for sexually assaulting an 11 year old girl for over 7 months in Chennai

चेन्नई: 11 साल की बच्ची के साथ 7 महीने तक 18 लोगों ने किया बलात्कार, पिलाते थे नशीली कोल्ड ड्रिंक

Tue, 17 Jul 2018 12:03 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
18 men arrested for sexually assaulting an 11 year old girl for over 7 months in Chennai

लगभग 22 लोगों ने जिनमें सिक्योरिटी गार्ड, लिफ्टमैन और प्लंबर शामिल हैं उन्होंने लगातार सात महीनों तक एक 11 साल की बच्ची का बलात्कार किया। यह घटना चेन्नई के पुरासवल्कम अपार्टमेंट की है। बच्ची को सुनने में परेशानी है। जांचकर्ताओं ने इस संबंध में 18 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और घटना में शामिल बाकी के आरोपियों को खोजा जा रही है।

विज्ञापन


आरोपी 7वीं की बच्ची को घटना को अंजाम देने से पहले इंजेक्शन, ड्रग मिली सॉफ्ट ड्रिंक और एक पाउडर देते थे। इतना ही नहीं बेहोशी की हालत में बच्ची का बलात्कार करते समय उसका वीडियो भी बनाते थे। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी बच्ची को ब्लैकमेल करते थे। इसी वजह से वह इतने लंबे समय से चुप रही। वह बच्ची की वीडियो को रिलीज करने और उसे हिंसक धमकियां दिया करते थे।
विज्ञापन


बच्ची के साथ यह दरिंदगी लगातार हो रही थी। इसी बीच शनिवार को दिल्ली से आई अपनी बहन को उसने घटना के बारे में बताया कि वह किस मानसिक और शारीरिक आघात से गुजर रही है। बहन ने इसके बारे में बच्ची के माता-पिता को बताया। जिन्होंने अयानवारम ऑल वुमेन पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने पुलिस को बताया, '66 साल के रवि कुमार, पेशे से लिफ्टमैन ने सबसे पहले उसका यौन शोषण किया था। 300 फ्लैट वाले इस अपार्टमेंट के ज्यादातर फ्लैट खाली पड़े हैं। बच्ची ने बताया कि तीन दिन बाद रवि शराब पीए हुए दो लोगों को लेकर आया जिन्होंने उसके साथ बलात्कार किया और इसकी वीडियो बनाई। इसके बाद लगातार दूसरे लोग यौन शोषण में जुड़ते गए।' 

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जैसे ही बच्ची स्कूल से घर आती थी। वैसे ही रवि बच्ची को लेकर चला जाता था और फिर बेसमेंट, पब्लिक वाशरुम, छत और जिम में वह और उसके साथी बच्ची का शोषण करते थे।' बहुत से फ्लैट खाली पड़े हैं इसलिए आरोपियों को अपराध करने के बाद छुपने में आसानी होती थी। सभी आरोपी फोकस नाम की सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी हैं।

पुलिस ने बताया, 'लड़की के पिता काम के सिलसिले में पूरे दिन घर से दूर रहते थे। उसकी मां गृहिणी है वह बच्ची की लंबे समय तक की अनुपस्थिति को लेकर सोचा करती थी कि वह अपार्टमेंट के अपने दोस्तों के साथ खेल रही है।' बच्ची के माता-पिता उसे किलपौक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल इलाज के लिए लेकर गए। बच्ची का परीक्षण करने के बाद डॉक्टर्स ने कहा कि बहुत सारे आदमियों ने उसका बलात्कार किया है। पुलिस ने 18 संदिग्धों को पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है। महिला कोर्ट में बच्ची के बयान दर्ज करवाएं गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed