फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   14 month old girl raped and thrown into field in Himmatnagar in sabarkantha in Gujarat

14 माह की बच्ची से दुष्कर्म कर खेत में फेंका, बच्ची को लगे चार टांके, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Oct 2018 03:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा Updated Mon, 01 Oct 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
14 month old girl raped and thrown into field in Himmatnagar in sabarkantha in Gujarat
child rape
गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। हिम्मतनगर के ढूंढर गांव की अनुपम सेरामिक फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर शनिवार रात सवा साल की बच्ची को खिलाने के बहाने उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। आक्रोशित भीड़ ने फैक्ट्री के तीन वाहन समेत कुल चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


ढूंढर गांव की सीमा में अनुपम सेरामिक के सामने शनिवार को दुकान के पास खाट पर बैठी 14 माह की बच्ची को खिलाने के बहाने अनुपम फैक्ट्री में काम करने वाला मूल बिहार का रविंद्र गांडे (20 वर्ष) उठा ले गया। रविंद्र ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे पास के खेत में फेंक कर चुपचाप फैक्ट्री में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोश: कंपाउंड में कार को किया आग के हवाले

देर रात तक बच्ची को खोजने में लोग जुटे रहे पर जब बच्ची नहीं मिली तो इकट्ठा हुई भीड़ ने फैक्ट्री की तीन गाड़ियां और एक बाइक समेत कुल चार वाहनों में आग लगा कर तोड़फोड़ की। साथ ही गांभोई-रणासण रोड ब्लॉक कर दिया।

इस पर गांभोई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पीएसआई आनंद ब्रह्मभट्ट ने बताया कि रात को घटना की जानकारी मिलते ही संदिग्ध रविंद्र गांडे को गिरफ्त में लिया। कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

चाय के बहाने ले गया बेटी

14 month old girl raped and thrown into field in Himmatnagar in sabarkantha in Gujarat
पीड़ित बच्ची के पिता ने कहा कि, "मैं ढुंढार में साले के घर चाय की दुकान के सामने फैक्ट्री है। मेरी बेटी तीन बच्चों के साथ दुकान के पास खाट में सोई थी। शाम को मजदूर चाय पीने आया और मेरी बेटी को उठा ले गया।"

बच्ची का किया ऑपरेशन

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट एमएम प्रभागर ने बताया कि बच्ची को रात डेढ़ बजे अस्पताल में लाया गया और दोपहर ढाई बजे उसका ऑपरेशन किया। प्राइवेट पार्ट में चोट आने से चार टांके लगाए। अब हालत में सुधार हो रहा है।

आरोपी की हुई मेडिकल जांच

पुलिस सूत्रों के बताए अनुसार, आरोपी रविंद्र गांडे का मेडिकल चेकअप कराने की कार्रवाई की जा रही है। उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed