हत्या के बदले हत्या, भीड़ ने युवकों को पीट-पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आध्रप्रदेश के गुंटूर में युवती की हत्या के बदले में दो युवकों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक युवती की हत्या के आरोप में दो युवकों को पीट-पीटकर मार डाला।
डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, जस्मिन, श्रीसाई और पवन कुमार तीनों बचपन के दोस्त थे। दो दिन पहले रविवार को जस्मिन का शव मिला था जिसमें उसके भाई ने आरोप लगाया था कि श्रीसाई और पवन ने ही जस्मिन कत्ल किया है।
इसके बाद अदवुलादीवी गांव के लोग दोनों आरोपी युवकों पर टूट पड़े और दोनों को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पिटाई की। भीड़ की इस पिटाई में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जस्मिन के प्यार में था श्रीसाई
युवकों के घर वालों ने पुलिस में गांव वालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया, वहीं युवती के भाई शहीदुल्लाह ने दोनों युवकों के खिलाफ अपनी बहन की हत्या का मामला दर्ज कराया। श्रीसाई इंजीनियरिंग का छात्र था जबकि पवन बीए कर रहा था। वहीं जस्मिन 10वीं के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी।
गुंटूर के डीएसपी महेश ने बताया है पुलिस ने दोनों युवकों की हत्या में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवकों के खिलाफ भी युवती की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी ने बताया कि श्रीसाई और जस्मिन दोनों प्यार में थे। श्रीसाई के पिता एक शिक्षक हैं और वह अपने घर में ट्यूशन भी पढ़ाते थे। जस्मिन जब श्रीसाई के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी तभी उसको श्रीसाई से प्यार हो गया था।
पुलिस ने जस्मिन के भाई को गिरफ्तार कर अभी मामले में पूछताछ कर रही है जबकि बाकी लोगों को गिरफ्तारी होनी बाकी है।