{"_id":"61258b1b8ebc3e79e4658fc7","slug":"congress-rahul-gandhi-says-bhupesh-baghel-will-remain-the-chief-minister-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ही रहेंगे राज्य के मुख्यमंत्री, ढाई-ढाई साल के बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ही रहेंगे राज्य के मुख्यमंत्री, ढाई-ढाई साल के बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं
Wed, 25 Aug 2021 06:37 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:37 AM IST
सार
- राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच खींचतान को लेकर नाराजगी जताई और नेताओं को कांग्रेस की टीम के तौर पर काम करने की नसीहत दी
विज्ञापन
भूपेश बघेल, राहुल गांधी, टीएस सिंहदेव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टीएस. सिंह देव मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले। करीब तीन घंटे की मुलाकात के बाद दोनों नेताओं और प्रभारी पीएल.पुनिया की मानें तो सत्ता के ढाई-ढाई साल के बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन
राहुल ने राज्य की विकास योजनाओं और किए जा रहे कार्यों पर चर्चा कर कुछ टिप्स भी दिए। हालांकि सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच खींचतान को लेकर नाराजगी जताई और नेताओं को कांग्रेस की टीम के तौर पर काम करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
राहुल ने आपसी विवाद के चलते पार्टी को होने वाले नुकसान की ओर इंगित किया। बताते हैं कि फिलहाल बघेल ही बतौर सीएम काम करते रहेेंगे लेकिन इस मामले में अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष लेगी।
विज्ञापन