{"_id":"60f29b017915ce545122ebb4","slug":"congress-protests-against-rising-inflation-fuel-prices-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, केंद्र पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, केंद्र पर बोला हमला
Sat, 17 Jul 2021 02:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:25 PM IST
सार
डोटासरा ने कहा कि जब तक महंगाई नियंत्रित नहीं की जाती कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाती रहेगी। डोटासरा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार महंगाई, विदेश नीति के मुद्दे पर झूठे वादे करके सत्ता में आई, लेकिन वह सभी मोर्चों पर विफल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शनिवार को जयपुर में प्रदर्शन मार्च निकाल कर केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई को रोकने और ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक तक रैली निकाली और वहां धरना दिया।
विज्ञापन
डोटासरा ने कहा कि जब तक महंगाई नियंत्रित नहीं की जाती कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाती रहेगी। डोटासरा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार महंगाई, विदेश नीति के मुद्दे पर झूठे वादे करके सत्ता में आई, लेकिन वह सभी मोर्चों पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है लेकिन केंद्र सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम मोदी नीत सरकार को जगायेंगे और झुकाएंगे।’’
विज्ञापन
परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि यदि ईंधन और गैस सिलेंडर की कीमतें वापस नहीं ली गई, तो लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के चेहरे काले कर देंगे। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खाचरियावास ने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि केंद्र सरकार ने ऐसे समय में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी रखी है, जब देश की जनता कोरोना वायरस महामारी के दौरान कठिनाई का सामना कर रही है।’’
विज्ञापन
खाचरियावास ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य में सभी 25 संसदीय सीटों पर भाजपा ने विजय प्राप्त की, लेकिन राज्य के सभी भाजपा सांसद महामारी के दौरान राज्य को एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन दिलाने में विफल रहे।
ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मंहगाई के मुद्दे पर लोगों को पोस्टकार्ड लिखकर भेंजे। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायकों और अन्य नेताओं समेत पार्टी के अग्रिम संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन रैली तथा धरने में भाग लिया।