फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Congress President Kharge called PM Modi Doordarshan in Chhattisgarh

Chhattisgarh: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी को क्यों कहा 'दूरदर्शन', बघेल को मंच से दिया नाम बदलने का सुझाव

Wed, 04 Oct 2023 05:42 PM IST
Digvijay Singh डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Oct 2023 05:42 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, लोग कांग्रेस को ही पसंद करते हैं। 2023 और 2024 में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। मोदी जी जहां जाते हैं वहां कांग्रेस को फायदा होता है। मोदी जी लोगों को दूर से दर्शन देते हैं। उनके पास जाना मुश्किल है।

विज्ञापन
Congress President Kharge called PM Modi Doordarshan in Chhattisgarh
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। खरगे का पिछले सात माह में यह पांचवा वां दौरा है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने रायगढ़ में भरोसे का सम्मेलन में अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार जय छत्तीसगढ़ महतारी के साथ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बताया। उन्होंने कहा कि, मोदी की गारंटी लोगों को बेरोजगार रखने की होती है। हमेशा कांग्रेस सरकार गिराने की सोचते हैं। देश में सरकार दो लोग ही चलाते हैं, एक मोदी और दूसरे शाह। इनके अलावा किसी और को कुछ पता नहीं रहता कि क्या होने वाला है।

विज्ञापन


खड़गे ने आगे कहा कि, मोदी जब-जब छत्तीसगढ़ आते हैं कांग्रेस सरकार को बदनाम करके जाते हैं। दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धमकी मिलती है कि हमारी बात नहीं सुनोगे तो ईडी और आईटी के छापे पड़ेंगे। रायगढ़ के सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि, ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में, किसी भाग में नहीं हुआ। ये गर्व की बात है कि हर जगह भरोसे का सम्मेलन छत्तीसगढ़ में हो रहा है, इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि, मेरा एक छोटा सा सुझाव है कि इसका नाम भरोसे का सम्मेलन ना होकर भरोसे के अनुष्ठान का सम्मेलन हो, छत्तीसगढ़ में यह अनुष्ठान सम्मेलन बड़ी संख्या में चल रहा है। सबके हित में काम हो रहा है। हमने आम लोगों की जरूरत को समझकर योजनाएं बनाई। इन योजनाओं से लाखों-करोड़ों हाथों को काम मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस संविधान नहीं बचाती, तो मोदी और शाह जैसे लोग पीएम और गृहमंत्री नहीं होते।

विज्ञापन

 


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, मणिपुर में पिछले 6 महीने से दंगे-फसाद हो रहे हैं। राहुल जी और हमारे कई नेता वहां होकर आ गए, लेकिन मोदी जी यहां सूट-बूट में घूम रहे। उनके चुप बैठने के कारण वहां ऐसा हो रहा है। उन्हें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान में कम से कम एक मीटिंग कम करके मणिपुर जाना चाहिए। मोदी जी रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन के वक्त हमारे नेताओं पर ईडी और आईटी के छापे पड़वाए। दूसरे राज्य के मुख्यमंत्रियों को धमकी देते हैं। मेरी बात नहीं सुनोगे तो ईडी और आईटी के छापे पड़वाने की बात कहते हैं। पीएम तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ मेघालय जाते हैं और झूठ बोलकर आते हैं। झूठों के सरदार हैं वो। 2 करोड़ नौकरी किसी को नहीं मिली। 15 लाख भी किसी को नहीं मिला। किसानों की आमदनी दोगुनी भी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी जी 'दूरदर्शन' हो गए- खरगे 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, लोग कांग्रेस को ही पसंद करते हैं। 2023 और 2024 में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। मोदी जी जहां जाते हैं वहां कांग्रेस को फायदा होता है। मोदी जी लोगों को दूर से दर्शन देते हैं। उनके पास जाना मुश्किल है। हमारे राहुल गांधी और मुख्यमंत्री लोगों के पास जाकर मिलते हैं। कांग्रेस जनता के नजदीक है। इसका फायदा चुनाव में हमे जरूर मिलेगा। पीएम मोदी परिवारवाद की बात करते हैं। हमने इकोनॉमिस्ट मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। भाजपा के लोग केवल कुर्सी के पीछे दौड़ रहे हैं। हमने गरीबों के लिए काम किया। भारत जोड़ो यात्रा में सभी लोगों से मिले। बच्चे महिला, बुजुर्ग सभी से कंधे से कंधा मिलाकर चले।


केंद्र जो कहता है उससे ज्यादा छत्तीसगढ़ सरकार करती है- खरगे 

खरगे ने कहा, छत्तीसगढ़ में कुछ न कुछ बोलकर बदनाम करने का काम करते हैं। 15 साल में बीजेपी ने क्या किया। धान खरीदी की लिमिट से भी ज्यादा भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में की खरीदी की। केंद्र सरकार जो कहती है उससे कहीं ज्यादा आगे जाकर छत्तीसगढ़ सरकार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed