फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   congress candidate NP Prajapati becomes the speaker of Madhya Pradesh Assembly

एनपी प्रजापति बने मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष, भाजपा ने किया वाकआउट

Tue, 08 Jan 2019 03:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 08 Jan 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
congress candidate NP Prajapati becomes the speaker of Madhya Pradesh Assembly
एनपी प्रजापति

कांग्रेस के गोटेगांव से विधायक एनपी प्रजापति मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। उनके पक्ष में 120 वोट पड़े थे। जबकि विपक्ष ने विधानसभा से वाकआउट कर दिया था जिसके कारण उनके विपक्ष में कोई वोट नहीं पड़ा। इससे पहले चुनाव के दौरान काफी हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर प्रोटेम स्पीकर ने नियम पांच का हवाला देकर बिना वोटिंग के ही प्रजापति को विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


प्रोटेम स्पीकर के इस कदम पर भाजपा ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस कारण दो बार सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। इस बीच भाजपा ने विधानसभा से वाकआउट कर दिया। बसपा विधायक के द्वारा वोटिंग की मांग किए जाने पर वोटिंग कराई। प्रोटेम स्पीकर के फैसले पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है। सदन से वाकआउट करने के बाद चौहान ने आरोप लगाया है कि उन्हें अपने उम्मीदवार के नाम को प्रस्तावित करने तक का भी अवसर नहीं मिला। 
विज्ञापन


विरोध करते हुए भाजपा के विधायकों ने राजभवन से विधानसभा तक मार्च निकाला। भाजपा विधायकों का कहना है कि वह राज्यपाल से मिलकर विरोध दर्ज करवाएंगे। वहीं विपक्ष के नेता के तौर पर गोपाल भार्गव को चुना गया है। कमलनाथ ने उन्हें बधाई दी तो वही उन्होंने सकारात्मक सहयोग का वादा दिया। संसदीय कार्यमंत्री गोविंद सिंह ने सदन की कार्ययोजना पढ़कर सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed